विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

त्योहार पर तोहफा : बकरीद पर हावड़ा से गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

इस फैसले के तहत 03131 हावड़ा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त, को हावड़ा से 23.55 बजे चलेगी और दूसरे दिन 18.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.'

त्योहार पर तोहफा : बकरीद पर हावड़ा से गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • स्पेशल ट्रेन को एक ट्रिप में चलाने का निर्णय लिया है
  • ईद-उल-जूहा (बकरीद) के अवसर पर यात्री की सुविधा के लिए लिया फैसला
  • गाड़ी में जीएसएलआर/जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 23 कोच लगेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: बकरीद पर रेलवे ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. त्योहार पर हावड़ा (कोलकाता) से गोरखपुर तक चलने वाली एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने सोमवार को बताया, 'ईद-उल-जूहा (बकरीद) के अवसर पर यात्री की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा एक जोड़ी विशेष गाड़ी एक ट्रिप में चलाने का निर्णय लिया है.

इस फैसले के तहत 03131 हावड़ा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त, को हावड़ा से 23.55 बजे चलेगी और दूसरे दिन 18.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.'

यब भी पढ़ें : CAG रिपोर्ट में खुलासा : इंसानों के खाने लायक नहीं रेलवे का खाना, ट्रेनों में तिलचट्टे और चूहे मिले

संजय ने कहा कि वहीं वापसी में 03132 गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 31 अगस्त को 19.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा 12.40 बजे पहुंचेगी.

VIDEO : बकरीद पर कुर्बानी के लिए देनी होगी BMC को जानकारी​
उन्होंने कहा कि इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक तथा जीएसएलआर/जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 23 कोच लगेंगे. (इनपुट : आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com