अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी उपचुनाव में जनता उन्हें करार जवाब देगी. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इन सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
यह भी पढ़ें- फूलपुर उपचुनाव: अमरनाथ यादव हो सकते हैं BJP का चेहरा, अखिलेश के वोटबैंक में सेंध लगना तय
सपा कार्यालय पर शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जब अखिलेश से दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘क्या भारतीय जनता पार्टी ने इन उपचुनावों के लिये अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है.’ उन्होंने कहा, ‘हमारी दोनों लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील है कि वह हमारी मदद करें. प्रदेश की जनता ने केंद्र सरकार के पांच बजट और राज्य सरकार के दो बजट देख लिये हैं, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला. सपा अध्यक्ष ने उक्त दलीलें देते हुए जनता से अनुरोध किया कि वह पहले उपचुनावों में और फिर 2019 के लोकसभा चुनावों में उनका सहयोग करे.
सवालों के जवाब में अखिलेश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता से किये गये वायदों में से एक भी पूरा नहीं किया है और जनता उन्हें इसी साल इसका जवाब दे देगी. गौरतलब है कि कल कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर सुरहिता करीम को गोरखपुर और मनीष मिश्रा को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
यह भी पढ़ें - गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद इस्तीफा देने की वजह से गोरखपुर लोक सभा सीट खाली हुई है. वहीं फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के यह पद संभालने के बाद त्याग पत्र देने के कारण रिक्त हुई है. इन दोनों सीटों पर आवश्यकता होने पर उपचुनाव के तहत 11 मार्च को मतदान होना है.
VIDEO: चुनाव में आमने-सामने बुआ-भतीजा (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं