विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

'अखिलेश इस समय डिप्रेशन में है, उनका चेहरा बताता है कि वह टेंशन में हैं'

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा वार किया

'अखिलेश इस समय डिप्रेशन में है, उनका चेहरा बताता है कि वह टेंशन में हैं'
केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश अपनी पार्टी और नेताओं को नहीं संभाल पा रहे हैं...
  • मौर्य पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा वार किया
  • मौर्य ने कहा कि अखिलेश अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे
  • कहा - अखिलेश का चेहरा बताता है कि वह डिप्रेशन में हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा वार किया. मौर्य ने कहा कि अखिलेश अपनी पार्टी और नेताओं को नहीं संभाल पा रहे हैं. ऐसे अक्षम नेता को मुखिया पद छोड़ देना चाहिए. उनका चेहरा बताता है कि वह डिप्रेशन में हैं. जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से वार्ता में शनिवार को उपमुख्यमंत्री ने कई सपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी अच्छे लोग आएंगे उनको भाजपा में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जब अपनी पार्टी, नेताओं और कार्यकर्ताओं को नहीं चला पा रहे हैं तो ऐसे अक्षम सपा पार्टी मुखिया को अपना पद छोड़ देना चाहिए.

सूबे के कई जनपदों में आई बाढ़ पर केशव ने कहा, "हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ जनता की जीवन में खुशहाली लाना है. अगर बाढ़ है तो बाढ़ के संकट से मुक्ति करा कर उनको सेवा कैसे मिले. इन सभी दिशाओं में हमारी सरकार बड़ी ईमानदारी के साथ प्रयास कर रही है."

पढ़ें: मायावती चाहें तो फूलपुर से अखिलेश को खड़ा करा दें तब भी भाजपा ही जीतेगी- केशव मौर्य

अखिलेश द्वारा बाढ़ इलाकों में मुख्यमंत्री योगी के दौरों पर दिए बयान पर मौर्य ने कहा, "सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश इस समय डिप्रेशन में है. उनका चेहरा ही बताया करता है कि वह तनाव में है और तनाव में उनको इस बात का ध्यान नहीं रहता कि वह उस बात को उठाने का प्रयास कर रहे हैं, जो समस्या उनकी सरकार की देन है."

पढ़ें: मायावती की राह रोकने के लिए केशव प्रसाद मौर्य बन सकते हैं मोदी सरकार में मंत्री!

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से धमकी मिलने के सवाल पर केशव ने कहा कि उप्र सरकार प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "केजीएमयू व अन्य किसी भी संस्थान में भ्रष्टाचार उजागर होता है या फिर वह किसी भी माध्यम से सरकार की जानकारी में आता है. उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल कानूनी कार्रवाई करेगी और भ्रष्टाचार करने वाले को भी किसी भी तरह से माफ नहीं किया जाएगा."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com