विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2016

बलिया : बैंक की कतार में खड़ी बुजुर्ग महिला की मौत

बलिया : बैंक की कतार में खड़ी बुजुर्ग महिला की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रतसड थाना क्षेत्र में पैसा निकालने के लिए बैंक की लाइन में खड़ी 70-वर्षीय महिला की मौत हो गई. खेजुरी थानाक्षेत्र की रहने वाली इंद्रासनी देवी सेंट्रल बैंक की एक शाखा के बाहर कतार में खड़ी थी. तीन घंटे से अधिक समय तक कतार में खड़ी वृद्धा अचानक गश खाकर गिर पड़ी.

वृद्धा को तत्काल घर ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि वृद्धा के अंतिम संस्कार के लिए भी घर में पैसे नहीं थे, इसलिए उसकी बहू बैंक को लाइन में लगना पड़ा. पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बलिया, उत्तर प्रदेश, बैंक कतार, नोटबंदी, करेंसी बैन, Balia, Uttar Pradesh, Bank Queue, Currency Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com