यूपी के हरदोई ज़िले में सोमवार रात एक तेज़ रफ़्तार ट्रक और ट्रैक्टर की ज़ोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई
लखनऊ:
यूपी के हरदोई ज़िले में सोमवार रात एक तेज़ रफ़्तार ट्रक और ट्रैक्टर की ज़ोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई. जबकि 7 घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे का शिकार हुए सभी लोग दिहाड़ी मज़दूर थे, जो काम के बाद घर लौट रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा ट्रक के तेज़ रफ़्तार की वजह से हुआ.
वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल एवं खंडवा जिलों में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हुई थी और सात अन्य घायल हो गए थे. भोपाल के रातीबड़ पुलिस थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया था कि रातीबड़ इलाके में सीहोर रोड़ पर बियर फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया. इस हादसे में कार में सवार दो लागों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने मृतकों में से एक की पहचान सागर शर्मा (25) के रूप में की थी, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो पाई.
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाना प्रभारी आर एस भदौरिया ने बताया था कि खंडवा से 60 किलोमीटर दूर इंदौर-इच्छापुर अंतरराज्यीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से चल रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पेड़ के नीचे बैठे चार किसानों को कुचल दिया, जिनमें से दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इनके अलावा, इस घटना में कार में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उन्होंने मृतकों की पहचान प्रताप पिता यशवंत (45) एवं ताराचंद साहू (50) के रूप में की थी.
7 people dead & 7 people critically injured in a collision between a truck & a tractor in Hardoi. Police present at the spot. pic.twitter.com/9okwnO4KiZ
— ANI UP (@ANINewsUP) June 4, 2018
वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल एवं खंडवा जिलों में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हुई थी और सात अन्य घायल हो गए थे. भोपाल के रातीबड़ पुलिस थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया था कि रातीबड़ इलाके में सीहोर रोड़ पर बियर फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया. इस हादसे में कार में सवार दो लागों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने मृतकों में से एक की पहचान सागर शर्मा (25) के रूप में की थी, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो पाई.
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाना प्रभारी आर एस भदौरिया ने बताया था कि खंडवा से 60 किलोमीटर दूर इंदौर-इच्छापुर अंतरराज्यीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से चल रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पेड़ के नीचे बैठे चार किसानों को कुचल दिया, जिनमें से दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इनके अलावा, इस घटना में कार में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उन्होंने मृतकों की पहचान प्रताप पिता यशवंत (45) एवं ताराचंद साहू (50) के रूप में की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं