घपलेबाजी को लेकर यूपी सरकार ने पिछली सरकार में की गई सरकारी नौकरी की भर्तियों को रद्द कर दिया था. लेकिन अब योग सरकार क्या करेगी जब उसके ही कार्यकाल में हुई यूपी पुलिस की भर्ती में घपलेबाजी उजागर हुई है. उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पिछले महीने हुई पुलिस उपनिरीक्षक की ऑनलाइन परीक्षा का प्रश्नपत्र हैक करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने बताया कि दारोगा भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र हैक करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें: यूपी में पिछले साल हुई 4,000 दरोगा की भर्ती हाईकोर्ट ने रद्द की, नए सिरे से होगी परीक्षा
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पिछली सात जुलाई से 31 जुलाई के बीच 97 परीक्षा केंद्रों पर दारोगा के पदों के लिए आनलाइन परीक्षा आयोजित की थी. इस परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिये मुम्बई की कम्पनी एनएसईआईटी को ठेका दिया गया था. खाली 3307 पदों में पुरुषों के लिए 2400 पद, महिलाओं के लिए 600 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के लिए 210 और अग्निश्मन अधिकारी के 97 पद थे. परीक्षा लीक की ख़बर के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था.
अमिताभ यश ने बताया कि 24 जुलाई को परीक्षा के दौरान एसटीएफ को व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से 21 और 24 जुलाई का पर्चा लीक होने और ऐसा करने वाले गिरोह द्वारा अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र के बदले 10-10 लाख रुपये वसूले जाने की सूचना मिली थी.
उन्होंने बताया कि जांच में पता लगा कि पर्चा लीक करने वाले गिरोह के सदस्य अलीगढ, मथुरा, आगरा तथा इलाहाबाद के अतिरिक्त हरियाणा के पलवल जिले में भी सक्रिय हैं. एसटीएफ ने इस गिरोह के सात सदस्यों को चिन्हित किया गया, जिनको कल साइबर क्राईम थाना लखनऊ में पूछताछ के लिये बुलाया गया. उनके द्वारा पेपर लीक किये जाने की पुष्टि होने पर उन्हें हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया. पकड़े गये अभियुक्तों में गौरव आनन्द, बलराम, पुष्पेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, गौरव खत्री तथा राकेश कुमार शामिल हैं.
VIDEO: यूपी में दरोगा की भर्ती रद्द, नए सिरे से होगी परीक्षा
यश ने बताया कि छानबीन के दौरान यह बात भी आयी कि परीक्षा आयोजित कराने वाली कम्पनी द्वारा सूचना सुरक्षा नीति के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और परीक्षा में आनलाइन सुरक्षा के मूलभूत सिद्धान्तों की अनदेखी भी की गयी है. पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह के सरगना का नाम सौरभ जाखड़ है जो इस समय हत्या के एक मामले में पलवल जिला जेल में बंद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं