विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 4 लाख 90 हजार परिवार हुए प्रभावित

कुल 11 जनपदों में शत-प्रतिशत खाद्य सामग्री वितरित कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 4 लाख 90 हजार परिवार हुए प्रभावित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा(फाइल फोटो)
  • बाढ़ प्रभावित इलाको में लोगों का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है.
  • उत्तर प्रदेश में बाढ़ से अब तक चार लाख 90 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं.
  • राजस्व प्रमुख सचिव : किसी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: देश के कई हिस्से इन दिनों बाढ़ की चपेट में है. बाढ़ प्रभावित इलाको में लोगों का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है. उत्तर प्रदेश में बाढ़ से अब तक चार लाख 90 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनमें से तीन लाख 20 हजार परिवारों को राहत सामग्री के बैग वितरित किए जा चुके हैं. कुल 11 जनपदों में शत-प्रतिशत खाद्य सामग्री वितरित कर दी गई है. यह जानकारी मंगलवार को राजस्व एवं राहत आयुक्त के प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने दी. दुबे ने कहा, 'इसके अतिरिक्त जिन जनपदों तथा मंडलों में अभी तक यह सामग्री वितरित नहीं हो पाई है, उनके जिलाधिकारियों तथा आयुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मंडल के अन्य जनपदों का सहयोग लेकर जल्द से जल्द राहत सामग्री वितरित करें.'

राजस्व के प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देश दिए हैं कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत वितरण तेजी से किया जाए. किसी भी आपदा पीड़ित को खाद्यान्न की कमी नहीं होनी चाहिए. इसमें किसी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं : भारी बारिश के चलते मुंबई में रेड अलर्ट, वर्ली-बांद्रा सी लिंक पर ट्रैफिक फिर चालू, एयरपोर्ट सेवा बहाल

प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि प्रमुख सचिव पशुपालन, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जो पशुओं से संबंधित बीमारियां होने की संभावना है, उसके उपचार से संबंधित विशेष तीन-चार दवाइयों के नाम जिलाधिकारियों को अवगत करा दें, जिनकी व्यवस्था बाढ़ मद से की जाएगी.

VIDEO : मुंबई बेहाल, 2 उड़ानें  रदद​
पशुओं को भूसे की कमी न हो, इसके लिए भूसा भी बाढ़ मद से क्रय किया जाएगा.(इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com