- यह राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है.
- ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी.
- अजमेर से दिल्ली कैंट की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान को अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है. इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है. दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा. ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस से राजस्थान के पर्यटन उद्योग को अत्यधिक लाभ होगा. बीते 2 महीनों में ये छठी वंदे भारत है, जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला है.
प्रधानमंत्री ने कहा, “जब से ये आधुनिक ट्रेन शुरू हुई हैं, तब से करीब 60 लाख लोग इनमें सफर कर चुके हैं. तेज रफ्तार इनकी सबसे बड़ी विशेषता है. यात्रियों का समय बचता है.” उन्होंने कहा, “वंदे भारत ट्रेन आज विकास, आधुनिकता, स्थिरता और आत्म-निर्भरता का पर्याय बन चुकी है. आज की वंदे भारत की यात्रा, कल हमें विकसित भारत की यात्रा की ओर ले जाएगी.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो मेड इन इंडिया है. वंदे भारत पहली ऐसी ट्रेन है जो इतनी कॉम्पैक्ट और कुशल है. वंदे भारत पहली स्वदेशी सुरक्षा तंत्र कवच के अनुकुल है. रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा कि रेलवे जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था जो सामान्य मानव के जीवन का इतना बड़ा हिस्सा है, उसे भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था. हालत ये थी कि रेलवे की भर्तियों में राजनीति होती थी. ग़रीब लोगों की ज़मीन छीन कर उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा दिया गया.
इस अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे.
कम समय में होगा सफर तय
इस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और यह अजमेर एवं दिल्ली कैंट के बीच चलेगी. यह ट्रेन जयपुर, अलवर और गुड़गांव में भी रुकेगी. इस ट्रेन के जरिए दिल्ली से जयपुर और अजमेर का सफर कम समय पर तय किया जा सकेगा.
वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी. इस मार्ग की वर्तमान में सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है. जो दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच का सफर 6 घंटे 15 मिनट में तय करती है. इस प्रकार वंदे भारत एक्सप्रेस उस मार्ग पर चलने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में 60 मिनट तेज होगी. यह ट्रेन राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पुष्कर और अजमेर शरीफ दरगाह सहित अन्य स्थानों से कनेक्टिविटी में सुधार लगाएगी. इन जगहों पर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.
यह एक्सप्रेस हाई-राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइनों पर चलने वाली दुनिया की पहली सेमी-हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी. रेलवे के अनुसार यह राजस्थान की पहली और दिल्ली से चलने वाली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस है.
कितना होगा किराया
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के मुताबिक दिल्ली-अजमेर वंदे भारत के एसी चेयर कार के लिए आपको 1250 रुपये चुकाने होंगे. जबकि एक्ज़ेक चेयर कार (Exec Chair Car) का किराया 2270 रुपये होगा. दिल्ली-जयपुर वंदे भारत के एसी चेयर कार के लिए 1050 रुपये किराया रखा गया है. वहीं एक्ज़ेक चेयर कार के लिए 1845 रुपये आपको चुकाने होंगे.
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल को चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी. इस ट्रेन से तमिलनाडु की राजधानी और औद्योगिक शहर कोयम्बटूर के बीच यात्रा के समय में एक घंटे से अधिक की कमी आई है. (भाषा इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:-
वैष्णो देवी यात्रा को और आसान बनाएगी कटरा की IMS परियोजना : नितिन गडकरी
"इब्राहिम से आया है ब्राह्मण", लकी अली ने विवादित फेसबुक पोस्ट पर हिंदू भाई-बहनों से मांगी माफी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं