केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि इंटर मॉडल स्टेशन (आईएमएस) एक ''विश्वस्तरीय'' परियोजना होगी, जो माता वैष्णो देवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों के यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाएगी. नितिन गडकरी ने यह भी घोषणा की कि अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 5,300 करोड़ रुपये की लागत से 110 किलोमीटर लंबा अमरनाथ मार्ग बनाया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री ने कटरा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कटरा में स्थापित किया जाने वाला आईएमएस श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निर्मित एक विश्वस्तरीय अत्याधुनिक परियोजना होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गडकरी ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में हम 1.25 लाख करोड़ रुपये की लागत से सड़क परियोजनाओं का निर्माण कर रहे हैं. 25,000-30,000 करोड़ रुपये के रोपवे और केबल कारों के 20 से 22 प्रस्ताव हैं, जिस पर हम काम कर रहे हैं. इसमें सैलानियों की संख्या में चार गुना वृद्धि होगी तथा केंद्रशासित प्रदेश आत्मनिर्भर और समृद्ध होगा.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं