उत्तर से दक्षिण भारत की ओर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने यात्रा आसान कर दिया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और SMVT, बेंगलुरु के बीच नई एक्सप्रेश ट्रेन नियमित रूप से शुरू करने जा रही है. गाड़ी नंबर 03251 और 03252 दानापुर-SMVT-दानापुर स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से गाड़ी नंबर 22365 और 22366 दानापुर-SMVT एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से चलाया जाएगा. इस ट्रेन से बिहार, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, चेन्नई और कर्नाटक को फायदा मिलेगा.
रेलवे ने जानकारी दी है कि राजधानी पटना के दानापुर से आने वाले 1 सितंबर 2026 से और SMVT बेंगलुरु से 3 सितंबर 2026 तारीख से रोजाना संचालित किया जाएगा. इस गाड़ी में कुल 24 कोच होंगे, जिसमें जनरल सेकेंड क्लास की 7, स्लीपर क्लास की 10, 3 AC की 3 और 2 AC की 2 कोच होंगी. वहीं LSLRD की 2 कोच होंगे.
गाड़ी संख्या 22365 दानापुर SMVT एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 22365 दानापुर SMVT एक्सप्रेस ट्रेन के शेड्यूल की बात करें तो इसका सफर तीन दिनों का होगा. 1 सितंबर से यह रोजाना दानापुर से दोपहर 12.45 बजे प्रस्तान करेगी और शाम 15.16 बजे आरा, शाम 16.13 बजे बक्सर, शाम 17.53 बजे डीडीयू, रात 20.25 बजे प्रयागराज छिवकी, वहीं दूसरे दिन 2 सितंबर सुबह 03.25 बजे जबलपुर, सुबह 07.20 बजे इटारसी, दोपहर 12.05 बजे नागपुर, रात 23.35 बजे विजयवाड़ा, इसके बाद तीसरे दिन 3 सितंबर सुबह 07.55 बजे पेरम्बूर (चेन्नई), सुबह 09.50 बजे काटपाडी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 14.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलूरु पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 22366 SMVT दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 22366 SMVT दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल भी तीन दिनों का होगा. यह ट्रेन 3 सितंबर से रोजाना SMVT बेंगलुरु से रात 23.50 बजे प्रस्थान करेगी. दूसरे दिन 4 सितंबर सुबह 03.50 बजे काटपाडी, सुबह 05.55 बजे पेराम्बूर (चेन्नई), दोपहर 14.55 बजे विजयवाड़ा, तीसरे दिन 5 सितंबह देर रात 01.00 बजे नागपुर, सुबह 05.50 बजे इटारसी, सुबह 09.00 बजे जबलपुर, शाम 17.30 बजे प्रयागराज छिवकी, शाम 20.58 बजे डीडीयू, रात 22.10 बजे बक्सर, रात 23.01 बजे आरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए देर रात 00.15 बजे दानापुर पहुंचेगी.
यह भी पढ़ेंः भागलपुर से अहमदाबाद के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बिहार के साथ यूपी, राजस्थान, एमपी, गुजरात को फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं