विज्ञापन

अब पहाड़ों पर दौड़ेगी 35 Hydrogen Train, जानें किन घाटियों में चलाई जाएगी

भारतीय रेल पहाड़ियों पर 35 हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है. इलेक्ट्रिफिकेशन की चुनौती की वजह से हाइड्रोजन ट्रेन का विकल्प चुनने की तैयारी है.

अब पहाड़ों पर दौड़ेगी 35 Hydrogen Train, जानें किन घाटियों में चलाई जाएगी
पहाड़ों में चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

हाल ही में हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) की शुरुआत हरियाणा के जींद से सोनीपत के लिए चलायी गई थी. जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने बीते 17 जुलाई को किया था. हाइड्रोजन ट्रेन को सफल तरीके से संचालित करने के बाद अब रेलवे ग्रीन रेल नेटवर्क (Green Rail Network) के तहत काम शुरू कर रही है. अब रेलवे ने 35 हाइड्रोजन ट्रेन को शुरू करने की तैयारी कर रही है. चूकि हाइड्रोजन ट्रेन को पर्यावरण संरक्षण के तौर पर निर्माण किया गया है, ऐसे में रेल अब पहाड़ों में हाइड्रोजन ट्रेन को दौड़ाने की तैयारी कर रही है.

पहाड़ों पर चलेगी 35 हाइड्रोजन ट्रेन

रेलवे ने एक दो नहीं बल्कि 35 हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है. जिन स्थानों पर इलेक्ट्रिफिकेशन चुनौतीपूर्ण है, वहां हाइड्रोजन ट्रेन चलाई जाएगी. क्योंकि पहाड़ी इलाके में रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन करना काफी चुनौती पूर्ण होता है. ऐसे में वहां किफायती हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है. क्योंकि हाइड्रोजन ट्रेन में धुएं की जगह पानी की भाप निकलती है. ऐसे में यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएगा. जो पहाड़ी और घाटी क्षेत्र को प्रदूषण से भी बचाएगा. ऐसे में हाइड्रोजन ट्रेन रेलवे के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

किन पहाड़ियों में चलाई जाएगी हाइड्रोजन ट्रेन

रेलवे हाइड्रोजन ट्रेन को खास पहाड़ियों में चलाने की योजना बना रहा है. इसमें कांगड़ा घाटी रेलवे, कालका शिमला रेलवे, बिलमोरा वाघई रूट, नीलगिरी माउंटेन रेलवे, माथेरान हिल रेलवे, मऊ पातलपानी रूट, मारवाड़ देवगढ़ मदारिया रूट और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को शामिल किया जाएगा.

बता दें, जींद से सोनीपत के लिए हाइड्रोजन ट्रेन चलाई जा रही है. इसकी दूरी 89 से 90 किलोमीटर है. यह करीब 2 घंटे में इतनी दूरी सफर करती है. जबकि किराया 5 से 25 रुपये तक है. ऐसे में पहाड़ों पर यह काफी किफायती होने वाली है. 

यह भी पढ़ेंः 

पटना और बेंगलूरु के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, चेन्नई को मिलेगा फायदा

धनबाद से कोयम्बतूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त से होगी शुरू, जानें ट्रेन की पूरी डेटेल और शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hydrogen Train, Hydrogen Train In India, Hydrogen Train India Details, Indian Railway, Railways News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com