विज्ञापन

क्या मुफ्त राशन के लिए दूसरे राज्य में रह रहे लोगों को बनाना होता है Ration Card? जानें क्या है नियम

लाखों लोग गांव से शहर या दूसरे राज्य में रहते हैं तो उनके मन में सवाल होता है कि दूसरे राज्य में रहने के बाद सरकार से मिलने वाला मुफ्त राशन कैसे मिलेगा, क्या इसके लिए नया राशन कार्ड बनाना होगा?

क्या मुफ्त राशन के लिए दूसरे राज्य में रह रहे लोगों को बनाना होता है Ration Card? जानें क्या है नियम
दूसरे राज्य में कैसे ले मुफ्त राशन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दूसरे राज्य में भी मुफ्त राशन ले सकते हैं.
  • पुराने राशन कार्ड पर ही मिलेगा मुफ्त राशन.
  • वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत मिलती है सुविधा

नौकरी और पढ़ाई करने के लिए लाखों लोग गांव से शहर या दूसरे राज्य आते हैं. ऐसे में प्रवासियों के मन में सवाल होता है कि दूसरे राज्य में रहने के बाद सरकार से मिलने वाला मुफ्त राशन कैसे मिलेगा, क्या इसके लिए नया राशन कार्ड बनाना होगा? या फिर पुराने राशन कार्ड से ही अनाज ले सकते हैं. ऐसे लोगों की सहायता के लिए केंद्र सरकार द्वारा 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' (One Nation, One Ration Card - ONORC) योजना चलाई जा रही है.

नया रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरूरत नहीं

अगर आप सोच रहे हैं कि दूसरे राज्य में राशन लेने के लिए अपना पुराना राशन कार्ड रद्द करवाना होगा या उस राज्य में नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा. तो यह पूरी तरह से गलत है. वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को किसी भी दूसरे राज्य में नया राशन कार्ड बनवाने या अलग से कोई नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है. आप अपने मौजूदा और पुराने राशन कार्ड पर ही देश के किसी राज्य में राशन प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे मिलता है दूसरे राज्य में राशन?

दूसरे राज्य में बिना किसी दिक्कत के राशन पाने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि आपके राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लिंक होना चाहिए. अगर सभी सदस्यों का आधार जुड़ा हुआ है, तो परिवार का कोई भी सदस्य देश के किसी भी राज्य में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आसानी से राशन ले सकता है.

दूसरे राज्य में राशन लेने के लिए आपको केवल अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाना होता है. वहां इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (e-PoS) मशीन पर आपका आधार कार्ड या अंगूठा स्कैन किया जाता है, जिससे आपका वेरिफिकेशन तुरंत हो जाता है. इसके बाद आपको कोटे का निर्धारित अनाज मिल जाता है.

आपको अपने गृह राज्य के कोटे से नाम कटवाने या राज्य बदलने के लिए किसी भी तरह की कागजी कार्रवाई करने की कोई जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें | नए राशन कार्ड आवेदन खारिज होने की 10 बड़ी वजहें और उनसे बचने के तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ration Card, Ration Card Rules, One Nation One Ration Card, Free Ration, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com