विज्ञापन

Delhi RTO Reopening 2026: ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ा अपडेट, DL-14 सीरीज होगी, फिर खुलेंगे सभी RTO ऑफिस, जानिए नए बदलाव

DL Update 2026: दिल्ली में अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली के हर जिले में एक‑एक करके कुल 13 आरटीओ फिर से शुरू किए जा सकते हैं.

Delhi RTO Reopening 2026: ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ा अपडेट, DL-14 सीरीज होगी, फिर खुलेंगे सभी RTO ऑफिस, जानिए नए बदलाव
दिल्ली RTO ऑफिस कहां-कहां हैं?
RTO Offices in delhi

Driving License New Update: दिल्ली में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को ज्यादा परेशान नहीं या फिर कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा. दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर नया अपडेट आया है, जो नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बहुत काम का है. दरअसल, दिल्ली परिवहन विभाग एक नई व्यवस्था के तहत पहले बंद किए गए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) को फिर से खोलने की योजना बना रहा है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हर जिले में एक‑एक करके कुल 13 आरटीओ फिर से शुरू किए जा सकते हैं. इस समय दिल्ली में केवल चार आरटीओ मॉल रोड, सराय काले खां, मयूर विहार और द्वारका में आम लोगों के लिए ऑफलाइन सेवाएं चालू हैं. कोरोना के बाद ज्यादातर सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया था, जिसके कारण कई आरटीओ बंद कर दिए गए थे. ऐसे में अक्सर लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए परेशान होना पड़ता था.

फिर से खुल सकते हैं आरटीओ ऑफिस

दिल्ली परिवहन विभाग के अनुसार, इन आरटीओ को फिर से खोलने से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें ऑनलाइन नहीं बल्कि आमने‑सामने सहायता की जरूरत होती है, खासकर ऐसी सेवाओं में जो डिजिटल तरीके से पूरी नहीं हो पातीं. इस बदलाव का मकसद ऑनलाइन सुविधाओं और जमीनी स्तर पर सेवाओं के बीच संतुलन बनाना है. विभाग ने पिछले कुछ सालों में 33 से ज्यादा सेवाएं बिना आमने‑सामने संपर्क के शुरू की हैं, लेकिन फिर भी कुछ कामों के लिए दफ्तर जरूरी हैं. नई व्यवस्था के तहत, अगर आरटीओ को राजस्व जिलों के अनुसार फिर से खोला जाता है, तो लोगों को सेवाओं के लिए दूर‑दूर तक सफर नहीं करना पड़ेगा.

HT की रिपोर्ट के अनुसार, अब दिल्ली में जिलों के नए ढांचे के अनुसार कुल 13 आरटीओ (RTO) होंगे. इससे पहले परिवहन विभाग ने चरणबद्ध तरीके से फेसलेस सेवाएं शुरू की थीं, जिससे लगभग 90% परिवहन से जुड़ा काम ऑनलाइन हो गया था. इनमें लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस, वाहन का नाम ट्रांसफर और कई परमिट सेवाएं शामिल थीं. इसका मकसद आरटीओ में भीड़ कम करना, बिचौलियों पर रोक लगाना और काम में पारदर्शिता लाना था. हालांकि, कुछ सेवाओं के लिए अब भी फिजिकल वेरिफिकेशन, निरीक्षण या दस्तावेज जमा करना जरूरी होता है. इसी वजह से फिर से नए आरटीओ केंद्र खोले जा रहे हैं, जिससे मौजूदा चार आरटीओ पर दबाव कम होगा.

शहर में कहां‑कहां खुलेंगे नए आरटीओ

  • मॉल रोड- पुरानी दिल्ली
  • जम नगर हाउस- नई दिल्ली
  • लाडो सराय- दक्षिण दिल्ली
  • हरि नगर- पश्चिम दिल्ली
  • लोनी- उत्तर‑पूर्व दिल्ली
  • सराय काले खां- दक्षिण‑पूर्व दिल्ली
  • मयूर विहार- पूर्व दिल्ली
  • वजीरपुर- मध्य उत्तर दिल्ली
  • द्वारका- दक्षिण‑पश्चिम दिल्ली
  • राजा गार्डन- मध्य दिल्ली
  • रोहिणी‑1- बाहरी उत्तर दिल्ली
  • बुराड़ी- उत्तर दिल्ली
  • रोहिणी‑2- उत्तर‑पश्चिम दिल्ली
फिर शुरू होगी DL‑13 नंबर सीरीज

प्रशासनिक बदलाव के तहत विभाग ने DL‑13 वाहन रजिस्ट्रेशन सीरीज दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है. यह सीरीज पिछले कुछ सालों से इस्तेमाल में नहीं थी. DL‑13 सीरीज को फिर से शुरू किया जा रहा है ताकि जिलों में वाहन पंजीकरण क्रम सही और सुव्यवस्थित रहे.

DL‑14 नंबर सीरीज होगी बंद

वहीं, अब DL‑14 सीरीज को बंद करने का फैसला किया गया है. DL‑14 सीरीज को 13 सीरीज बंद करने के शुरू करने का फैसला किया गया था, जो एक बार फिर से बंद की जा रही है.

यह भी पढ़ें:- Online Pink Smart Card: अब पिंक कार्ड के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, खुद घर बैठे ऑनलाइन ऐसे बनाएं, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com