विज्ञापन

घर में रोज होते हैं झगड़े? दिवाली पर 108 बार करें भगवान कृष्ण के इस मंत्र का जाप, एस्ट्रोलॉजर ने बताया उपाय

Remedies to remove domestic troubles on Diwali: दिवाली पर गृह क्लेश और पति-पत्नी के बीच तनाव दूर करने के लिए एस्ट्रोलॉजर श्रुति द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण के विशेष मंत्र का जाप करने की सलाह दी है. जानिए मंत्र, जाप की विधि और नियमित जाप का धार्मिक महत्व.

घर में रोज होते हैं झगड़े? दिवाली पर 108 बार करें भगवान कृष्ण के इस मंत्र का जाप, एस्ट्रोलॉजर ने बताया उपाय
Remedies to remove domestic troubles on Diwali
ndtv

दिवाली का त्योहार खुशियों, सुख-समृद्धि और परिवार के साथ मिलकर रहने का पर्व है. लेकिन कई बार घर में पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े और तनाव का माहौल बना रहता है. ऐसे में लोग घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए पूजा-पाठ और मंत्रों का सहारा लेते हैं. एस्ट्रोलॉजर श्रुति द्विवेदी ने दिवाली के मौके पर एक ऐसे मंत्र का जाप करने की सलाह दी है, जिसे गृह क्लेश दूर करने और मन को शांत रखने की धार्मिक मान्यता से जोड़ा जाता है. उनका कहना है कि इस मंत्र का नियमित जाप करने से व्यक्ति की वाणी और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद मिल सकती है.

गृह क्लेश दूर करने के लिए किस मंत्र का करें जाप?

एस्ट्रोलॉजर श्रुति द्विवेदी के अनुसार, अगर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते हैं या घर में तनाव बना रहता है तो भगवान श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.

मंत्र:

'कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेश नाशाय गोविंदाय नमो नमः।।'

यह मंत्र भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसमें भगवान से कष्टों को दूर करने और जीवन में सुख-शांति बनाए रखनेे की प्रार्थना की जाती है.

कितनी बार और कैसे करें मंत्र का जाप?

श्रुति द्विवेदी के अनुसार, इस मंत्र की एक माला यानी 108 बार जाप करना चाहिए. दिवाली के दिन पूजा के दौरान इसका जाप कर सकते हैं. इसके बाद भी नियमित रूप से मंत्र का जाप जारी रखना चाहििए. उनका कहना है कि किसी भी उपाय का लाभ पाने के लिए निरंतरता जरूरी है. इसलिए एक दिन मंत्र जाप करने के बजाय इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनााएं.

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मां लक्ष्मी को घर बुलाने के लिए करें ये उपाय, डॉ. जय मदान ने बताया मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें

आत्मा और मन को मजबूत रखना भी जरूरी

एस्ट्रोलॉजर श्रुति द्विवेदी का कहना है कि जिस तरह शरीर को मजबूत बनाने के लिए नियमित व्यायाम और सही खानपान जरूरी है, उसी तरह आत्मा और मन को मजबूत रखने के लिए भी लगातार प्रयास करना चाहिए. जब व्यक्ति मानसिक रूप से शांत रहता है तो उसकी वाणी मधुर होती है और दूसरों के साथ संबंध बेहतर बनाने में मदद मिलती है. उन्होंने आगे बताया कि जीवन में बहुत सारे लोोगों का होना जरूरी नहीं है, बल्कि एक ऐसा इंसान होना ज्यादा मायने रखता है जिसके साथ आप अपना सुख-दुख बांट सकें. हालांकि, मंत्र जाप धार्मिक आस्था का विषय है. पति-पत्नी के बीच तनाव दूर करने के लिए आपसी बातचीत, समझदारी और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: दिवाली के बाद मार्गी होंगे शुक्र, जानिए सभी 12 राशियों के जातकों पर कैसा होगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Date And Time, Remedies, Remedies For
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com