India | रविवार अगस्त 17, 2014 10:49 PM IST राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बार फिर दुहराया है कि हिन्दुत्व हमारे राष्ट्र की पहचान है। विश्व हिन्दू परिषद के स्वर्ण जयंती महोत्सव के दौरान मुंबई के सायन स्थित षणमुखानंद हॉल में अपने भाषण के दौरान मोहन भागवत ने ये बात कही। भागवत ने ये भी कहा कि हिन्दुस्तान हिन्दू राष्ट्र है।