Utility News | Written by: राजीव मिश्र |शनिवार अप्रैल 1, 2023 10:14 AM IST देश में कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat express train) दौड़ रही हैं. इस गूगल करने पर आपको अलग अलग जानकारी मिलेगी. कोई सही तथ्यात्मक जानकारी नहीं दे रहा है. इसके पीछे कारण भी यह है कि सीधे रेलवे की ओर से इस बारे में एकत्रित जानकारी ही उपलब्ध नहीं कराई गई. खैर आज हम आपके लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat express) पर उपलब्ध कराई गई सटीक जानकारी प्रस्तुत जानकारी कराने जा रहे हैं. साइटों पर लिखा गया है कि कुल 8 जोड़ों में वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है. कोई इसे 9 तो कोई इसे 10 बता रहा है.