- ये रिश्ता क्या कहलाता है के छोटे नक्ष हो गए हैं बड़े
- शिवांश कोटिया ने निभाया था छोटे नक्ष का किरदार
- अक्षरा के बेटे नक्ष का निभाया था किरदार
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस पर साल 2009 में आया शो यह रिश्ता क्या कहलाता है तो आपको याद होगा, इसके पहले पार्ट में अक्षरा और नैतिक की शादीशुदा जिंदगी को बखूबी दिखाया गया था. इसमें उनके बच्चे का किरदार निभाने वाले नक्ष उर्फ शिवांश कोटिया तो आपको याद होंगे, बचपन में क्यूट से दिखने वाले नक्ष इतने सालों में कितना बदल गए हैं और अब कैसे दिखने लगे हैं आइए हम आपको दिखाते हैं उनकी कुछ तस्वीरें.
साल 2012 से 2015 तक टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है में नक्ष नैतिक सिंघानिया की भूमिका निभाने वाले शिवांश कोटिया अब इतने बड़े हो गए हैं और अपने टीनएज में काफी स्टाइलिश लगने लगे हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
नक्ष उर्फ शिवांश कोटिया बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ फुटबॉल भी बहुत अच्छा खेलते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपनी टीम के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर शिवांश खूब एक्टिव रहते है और उनके 65 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
इतना ही नहीं शिवांश कोटिया साल 2012 में फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में भी नजर आ चुके हैं, इस फिल्म में उन्होंने श्रीदेवी के बेटे का किरदार निभाया था. इसके अलावा शिवांश कोटिया कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ में भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने डेटॉल, कैंडीमैन ट्रॉफी, हैवेल्स जैसे टीवी ऐड में भी काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं