विज्ञापन

मोहसिन खान ने की सगाई, चेहरा दिखाते हुए डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर की मंगेतर, जानें कौन हैं लेडी लव

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर मोहसिन खान ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक बड़े डायमंड वाली रिंग को उनकी मंगेतर फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं. 

मोहसिन खान ने की सगाई, चेहरा दिखाते हुए डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर की मंगेतर, जानें कौन हैं लेडी लव
YRKKH एक्टर मोहसिन खान ने शेयर की सगाई की तस्वीरें
नई दिल्ली:

ये रिश्ता क्या कहलाता के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान ने सगाई कर ली है. वह इन दिनों भले ही टीवी की दुनिया से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. दरअसल, लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने अपनी लेडी लव तमन्ना के साथ सगाई का ऐलान करते हुए ड्रीमी एंगेजमेंट की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें ना सिर्फ उनकी मंगेतर का चेहरा दिख रहा है बल्कि वह एक बड़ी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आ रही हैं. पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जो कपल को बधाई दे रहे हैं. 

मोहसिन खान की सगाई की तस्वीरें

मोहसिन खान की सगाई की तस्वीरों की बात करें तो ब्लैक सूट में मोहसिन हैंडसम लग रहे हैं. जबकि उनकी मंगेतर रेड कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में उन्हें फूलों के रास्ते पर चलते हुए परिवार के साथ देखा जा सकता है. जबकि कुछ में वह अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं. 

ये भी पढ़ें- रस्किन बॉन्ड को सबसे ज्यादा पसंद है ये 77 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया यादगार

मंगेतर को बताया पहली नजर का प्यार

इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ मोहसिन खान ने लंबा चौड़ा मैसेज में लिखा, "या अल्लाह, तो यह बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की - जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती, मजाक-मस्ती करती, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती, हमेशा नाचती-गाती रहती है. मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी." उन्होंने तमन्ना (मोहसिन की मंगेतर) के साथ अपनी पहली मुलाकात को 'पहली नज़र का प्यार' बताया. उन्होंने आगे लिखा, "शायद हमारी कहानी किस्मत में पहले से ही लिखी थी. या हो सकता है कि जिंदगी में एक बार, दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उन्हें मिलना ही था."

तमन्ना की फेवरेट फिल्म है वीर जारा

पोस्ट में मोहसिन ने मंगेतर तमन्ना के लिए प्यार बयां करते हुए शाहरुख खान का एक पॉपुलर डायलॉग कहा, जो कि तमन्ना की फेवरेट फिल्म वीर जारा से था. उन्होंने लिखा, मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता. लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरुर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू ना आए. हमेशा हंसती रहे. अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही. सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

ये भी पढ़ें- रस्किन बॉन्ड को स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
YRKKH, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Mohsin Khan, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com