सोनी सब टीवी पर आने वाला फेमस शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्से‘ (Wagle Ki Duniya -Nayi Peedhi Naye Kissey) अपने रोचक टि्वस्ट और टर्न से दर्शकों को लगातार बांधे हुए है. इस शो में रोजमर्रा की कहानियों को दिखाया गया है. आम आदमी की कहानियों को बड़े ही रोचक तरीके से शो में दिखाया है. इसके आने वाले एपिसोड में बिना एक्सपर्ट की सलाह के इंटरनेट की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने की हमारी आम गलती को दिखाया जायेगा. शो में दर्शकों को एक के बाद एक मजेदार घटनाएं देखने को मिलेंगी.
शो के अगले एपिसोड में देखेंगे कि, वंदना (Pariva Pranati) को सिरदर्द होता है और वह अपनी इस परेशानी का हल इंटरनेट पर ढूंढने की कोशिश करती है. वेब पर सर्च करने के दौरान उसे पता चलता है कि सिरदर्द का एक कारण ब्रेन ट्यूमर भी होता है. जिसके बाद वह घबरा जाती है और सोचने लगती है कि उसके पास जिंदगी के गिने-चुने पल ही बचे हैं. वह जल्द ही मरने वाली है. जिसके बाद वंदना (Pariva Pranati) अपना यह ज्ञान और सीक्रेट अपने बच्चों से शेयर करने का फैसला करती है. वह यह सब पन्ने पर लिखती है और एक चिट्ठी पर अपने बच्चों के लिये सीख भी लिखती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शो में वंदना की भूमिका निभाने वाली परिवा प्रणति (Pariva Pranati) कहती हैं, 'आज के जमाने में जब भी हमें कोई दुविधा होती है हम सबसे पहले इंटरनेट पर जाते हैं. कई बार हमें सही रिजल्ट मिलते हैं और कई बार वह थोड़ा अस्पष्ट होता है. लेकिन यह जानते हुए भी कि कई बार जवाब सही नहीं होते हैं, फिर भी हम वेब वर्ल्ड का इस्तेमाल करना बंद नहीं करते हैं. आगामी एपिसोड में मेरा किरदार वंदना, इंटरनेट पर कुछ ज्यादा ही यकीन करती हुई दिखाई गई है, जिससे उसे विश्वास हो जाता है कि वह जल्द ही मरने वाली है. इस एपिसोड में यह दिखाया गया है कि वेब पर सेहत से जुड़ी परेशानियों और उसका हल ढूंढने को लेकर हम अक्सर गलती कर जाते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि इस एपिसोड से काफी कुछ सीखने को मिलने वाला है और मुझे उम्मीद है दर्शकों को कई सारी घटनाओं पर हंसने के साथ-साथ सीख भी मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं