- जेठालाल की मदद के लिए तारक मेहता को कहना पड़ा बॉस से झूठ
- तारक मेहता पर ही भारी पड़ गया उनका बहाना
- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का वीडियो हुआ वायरल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो अपनी कहानियों से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी की दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाला कार्यक्रम है. लेकिन शो में फिर से एक धमाका होने वाला है. दरअसल, जेठालाल (Jethalal) की मदद के लिए तारक मेहता (Taarak Mehta) अपने बॉस से झूठ बोलते हैं और अपनी पत्नी के बीमार होने का बहाना बताकर छुट्टी की सिफारिश करते हैं. लेकिन उल्टा उन्हीं पर ही मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है. तारक मेहता के बॉस को उनपर शक हो जाता है और वह सोचते हैं कि दाल में कुछ काला है. इसके साथ ही बॉस अंजली से भी बात करने के लिए कहते हैं.
बता दें कि तारक मेहता (Taarak Mehta) यह सब कुछ अपने दोस्त जेठा लाल (Jethalal) की मदद करने के लिए कर रहे है जो सूंदर लाल की वजह से फिर एक बार परेशानी में फंस गए है. सूंदर लाल मुंबई पहुंच गए हैं और उन्होंने अपने जीजाजी को फोन कर उन्हें बाहर मिलने बुलाया है. सुंदर की गंभीर आवाज सुनकर जेठा लाल परेशान हो जाते है और अपने परम मित्र तारक मेहता से अनुरोध करते है कि वह अपने काम से छुट्टी लेकर उनका सहारा बनकर सुंदर को मिलने चले. तारक मेहता जेठा लाल को समझाने की कोशिश करते है कि वह काम को टाल नहीं सकते. लेकिन दोस्त को इतना परेशान देख तारक मेहता खुद को रोक नहीं पाते हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
तारक मेहता (Taarak Mehta) बॉस को संदेश भेज देते है कि उनकी पत्नी की तबियत खराब होने के कारण वह काम पर नहीं आ सकते. वहीं, उनके बॉस को शक हो जाता है कि तारक काम को टालने के लिए बहाने कर रहे है. अभी देखना होगा कि एक छोटा सा झूठ तारक मेहता और जेठा लाल के जीवन में क्या तूफान ले आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं