विज्ञापन

बेहद खूबसूरत है तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा का घर, बालकनी, लाइब्रेरी से लेकर समंदर के व्यू, कोने-कोने में है सुकून

शैलेश लोढ़ा मुंबई में रहते हैं. उनका घर काफी खूबसूरत है. घर में मॉडर्न इंटीरियर के साथ-साथ कला और साहित्य की झलक भी दिखाई देती है. इसमें आराम के साथ खूबसूरती का भी पूरा ध्यान रखा गया है. घर के अंदर मां सरस्वती की भी एक विशाल मूर्ति भी है.

बेहद खूबसूरत है तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा का घर, बालकनी, लाइब्रेरी से लेकर समंदर के व्यू, कोने-कोने में है सुकून
बेहद खूबसूरत है तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा का घर
नई दिल्ली:

Shailesh Lodha House: शैलेश लोढ़ा एक मशहूर भारतीय कवि, एक्टर और लेखक हैं. उनका जन्म 8 नवंबर 1969 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था. वे 2008 से 2022 में शो छोड़ने तक लंबे समय से चल रहे हिंदी सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. शैलेश लोढ़ा की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. लोग उनकी लाइफ के बारें में जानना चाहते है. हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान के YouTube व्लॉग में शैलेश लोढ़ा के घर की झलक देखने को मिली, जिसके बाद उनके खूबसूरत घर की चर्चा चारों तरफ है.

यह भी पढ़ें- दीवार का जूनियर अमिताभ आज है टेक इंडस्ट्री का बादशाह, भारत छोड़ अमेरिका में कर रहा है कारोबार, बेटियां है हॉलीवुड एक्ट्रेस, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश 

शैलेश लोढ़ा का घर 
शैलेश लोढ़ा मुंबई में रहते हैं. उनका घर काफी खूबसूरत है. घर में मॉडर्न इंटीरियर के साथ-साथ कला और साहित्य की झलक भी दिखाई देती है. इसमें आराम के साथ खूबसूरती का भी पूरा ध्यान रखा गया है. घर के अंदर मां सरस्वती की भी एक विशाल मूर्ति भी है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर में लाइब्रेरी
शैलेश लोढ़ा के घर में एक खूबसूरत लाइब्रेरी है. किताबों से सजा यह कमरा उनके साहित्य और लेखन से जुड़े लगाव की झलक देता है. यह जगह काफी शांत और आरामदायक है.  

Latest and Breaking News on NDTV

कला की झलक
शैलेश लोढ़ा के घर की सजावट को गौर से देखे तो यहां डेकोरेशन के लिए आर्ट पीसेज, मूर्तियों और दूसरी खूबसूरत चीजों का इस्तेमाल किया गया है.  

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-  रामायणम् भारत से पहले विदेशों में होगी रिलीज, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने बताई वजह

अलग लाउंज एरिया
वीडियो में घर का एक अलग सिटिंग या लाउंज एरिया भी नजर आता है. यह जगह लिविंग रूम की तुलना में ज्यादा कैजुअल और आरामदायक लगती है.  

Latest and Breaking News on NDTV



बालकनी में हरियाली  
घर की बालकनी भी देखने में काफी सुंदर है. यहां कई पौधे लगाए गए हैं, जो पूरे स्पेस को फ्रेश और खूबसूरत लुक देते हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shailesh Lodha, Shailesh Lodha Aka Taarak Mehta, Shailesh Lodha Biography, Shailesh Lodha News, Farah Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com