विज्ञापन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होगा बड़ा बदलाव, 'जेठा लाल' के रोल पर चलेगी कैंची?

पिछले 18 सालों से दर्शकों को गुदगुदाने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को एक-एक करके सभी स्टार कलाकार लगभग छोड़कर चले गए है और अब शो की जान माने जाने वाले 'जेठा लाल' यानी दिलीप जोशी के रोल पर कैंची चलने की खबर सुनाई पड़ रही है.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होगा बड़ा बदलाव, 'जेठा लाल' के रोल पर चलेगी कैंची?
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Social Media

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पिछले 18 सालों से टेलीविजन पर लोगों को हंसाने वाली फैमिली ड्रामा शो 'तारक मेहता का उल्टा' में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. TMKOC के लीड कलाकार दिलीप जोशी यानी जेठालाल को लेकर बड़ी खबर है. खबर है कि मेकर्स उनके रोल पर कैंची चलाने की सोच रहे हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान मेकर्स को ओर से नहीं आया हैं, लेकिन सुगबुगाहट है कि मेकर्स शो में अब जेठा लाल की बजाय गोकुल धाम में आए राजस्थानी परिवार पर अधिक फोकस कर रहा है. अगर ऐसा हुआ तो जेठा लाल के रोल पर कैंची तय है. 

जेठा लाल की मोटी फीस पड़ रही है भारी

पिछले 18 सालों से शो के प्रमुख किरदार बने हुए दिलीप जोशी को चुकाई जा रही मोटी फीस अब मेकर्स को अब अखरने लगी है. वजह शो में दिलीप जोशी की ऑन स्क्रीन की वाइफ यानी दया बेन (दिशा वकानी) मानी जा रही है. दिशा वकानी पिछले 9 सालों से शो से बाहर चल रही हैं. ऐसे में अकेले पड़ गए दिलीप जोशी को मोटी फीस चुकाना मेकर्स पर बोझ बढ़ा रही है, इसलिए मेकर्स अब उनको ऑफ ट्रैक करने की सोच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-नेटफ्लिक्स पर 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर', पहली बार देख सकेंगे 16000 फीट ऊंचाई पर लड़ी गई अनकही कहानी

Latest and Breaking News on NDTV

शो से घटाया जा सकता है जेठा लाल का रोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तारक मेहता के शो से 'जेठा लाल' का रोल घटाया जा सकता है, क्योंकि मेकर्स पूरा फोकस गोकुम धाम में आए नए राजस्थानी परिवार पर करना चाहते हैं. राजस्थानी परिवार में रहने वाले चार सदस्यों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. यही कारण है कि मेकर्स शो में अकेले पड़ गए जेठा लाल को रोल घटाकर ज्यादा से ज्यादा स्पेस राजस्थानी परिवार को देना चाहते हैं.

राजस्थानी परिवार से कटा शो से जेठा लाल पत्ता

तारक मेहता शो में शामिल किए राजस्थान परिवार में कुल चार सदस्य हैं. पति-पत्नी और दो बच्चे. राजस्थान परिवार के मुखिया का रोल कुलदीप गोर (रत्न सिंह बिंजोला) कर रहे हैं, जबकि मुखिया की पत्नी की भूमिका धरती भट्ट( रूपा) प्ले कर रही हैं. शो में साड़ी की दुकान चलाने वाले कुलदीप गोर और उनकी पत्नी की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यही कारण है कि शो से जेठालाल का स्क्रीन प्रजेंस घटाने चर्चा जोर पकड़ रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

 शो से दूर हैं जेठा लाल की ऑनस्क्रीन पत्नी दया

गौरतलब है शो में राजस्थानी परिवार में एंट्री के बाद से जेठा लाल का रोल पहले से काफी कम हो गया है. चूंकि जेठा लाल के साथ उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी नहीं है, तो दोनों के रोल को मेकर्स के लिए बढ़ाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में मेकर्स का फोकस अब राजस्थानी परिवार पर ज्यादा हो गया है, जिससे जेठा लाल को शो के लिए मोटी फीस चुकाना मेकर्स को भारी पड़ रहा है. इसलिए जेठा लाल के रोल पर कैंची की खबर सच हो सकती है.

ये भी पढ़ें-जवां दिलों के बेहद करीब है 90 के दशक का यह रोमांटिक गाना, बोल सुन युवा पहुंच जाते हैं अतीत में...

जब दर्शकों ने पूछा कि कहां हैं दिलीप जोशी

पिछले 18 सालों से अपने खास अंदाज से दर्शकों को जोड़े रखने वाले दिलीप जोशी के रोल कटने पर क्या शो से जुड़े रहेंगे, यह कहना मुश्किल है. पिछले कुछ एपीसोड में बाघा-बावरी की लव स्टोरी शो में ज्यादा हावी रहा, तब शो से जेठा लाल लगभग गायब थे. इससे शो को फॉलो करने वाले दर्शक जेठा लाल को मिस करने लगे. यहां तक कि दिलीप जोशी के फैन्स ने सोशल मीडिया पर मेकर्स से पूछ डाला कि, 'कहां हैं दिलीप जोशी.'

Latest and Breaking News on NDTV

खतरे में 18 साल से गुदगुदाने वाला पुराना शो

माना जा रहा है कि दिलीप जोशी (जेठा लाल) के रोल में कैंची चलने से शो की टीआरपी पर बड़ा असर आ सकता है, क्योंकि शो से जेठा लाल की दूरी दर्शकों को परेशान कर सकती है. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. अगर ऐसा होता है, तो पिछले 18 सालों से दर्शकों को गुदगुदाने वाले शो पर खतरे में बादल मंडरा सकते हैं.  

ये भी पढ़ें-चॉल में गुजारे अंतिम दिन, खाने के पैसे तक नहीं थे पास, 103वीं वर्षगांठ पर 'टुनटुन' को जैकी श्राफ ने किया याद!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Jethalal, Dilip Joshi, Twist,  tmkoc News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com