विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोल पाने के लिए घर से भागा 16 साल का बच्चा, 900 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचा मुंबई

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के इस क्रेजी फैन को लेकर पता चला है कि यह घर से स्कूल जाने के बहाने निकला था. लेकिन जब काफी देर तक घरवालों को कुछ पता नहीं चला तब इसकी खोज शुरू हुई और सारा सच सामने आया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोल पाने के लिए घर से भागा 16 साल का बच्चा, 900 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचा मुंबई
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर फैन की ऐसी दीवानगी, रोल के लिए छोड़ा घर!
Social Media
नई दिल्ली:

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए दीवानगी तो सुनी होगी लेकिन एक 16 साल के बच्चे ने इस मामले में हद ही पार कर दी. लड़का शो रोल पाने के लिए स्कूल-पढ़ाई सब छोड़ आया. इस लड़के ने मध्य प्रदेश से मुंबई तक लगभग 900 किलोमीटर का सफर तय किया, इस उम्मीद में कि शायद उसे अपने पसंदीदा सिटकॉम में कोई रोल मिल जाए. परिवार को पहले पता ही नहीं चला कि वह घर से चला गया है, लेकिन जब उन्हें पता चला, तो उन्होंने उसे हर जगह ढूंढना शुरू कर दिया. यहां तक कि पुलिस की मदद भी ली. आखिरकार वह मुंबई की फिल्म सिटी के पास अकेला घूमता हुआ मिला.

16 साल का लड़का TMKOC का सपना पूरा करने के लिए भागा

पुलिस के मुताबिक यह लड़का मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला है. 6 अगस्त को, वह स्कूल जाने के बहाने दोपहर में घर से निकला था. लेकिन स्कूल जाने के बजाय वह रेलवे स्टेशन गया और नागपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया. वहां से उसने मुंबई के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ी और आखिरकार अगली सुबह गोरेगांव पहुंच गया.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म सिटी के पास घूमता हुआ मिला लड़का

लड़के ने सपने तो शो में रोल पाने के देखे थे लेकिन उसके पीछे एक सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया. जब शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो वह फिल्म सिटी के पास अकेला मिला. दरअसल पुलिस एक सूचना मिलने पर एक मोबाइल यूनिट उस इलाके में पहुंची और लड़के को आरे पुलिस स्टेशन ले गई. पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश से इतनी दूर इसलिए आया था क्योंकि वह एक्टर बनना चाहता था और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने का अपना सपना पूरा करना चाहता था. लड़का गोरेगांव से फिल्म सिटी की तरफ पैदल गया था, यह सोचकर कि वह वहां अपने एक्टिंग के सपने को पूरा कर सकता है.

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद छलका गोविंदा का दर्द, इस खास शख्स के निधन के बाद करना चाहते थे सुसाइड, एक पंडित ने बचाई जान

नाबालिग के मिलने के बाद, पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया. उन्होंने अधिकारियों को बताया कि लड़का गुरुवार से लापता था. लड़का अभी आरे पुलिस की कस्टडी में सुरक्षित है, जबकि उसके पिता उसे घर वापस लाने के लिए मुंबई आ रहे हैं. बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 में शुरू हुआ था. इस शो ने इतने सालों में भारतीय टेलीविजन पर सबसे लॉयल फैन बेस बनाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Oolta Chashmah, TMKOC, Dilip Joshi, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com