सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया. इस खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को हिलाकर रख दिया. अब शुक्रवार को सिद्धार्थ को अंतिम विदाई दी जानी है. ऐसे में उनके घर पर उनके साथी कलाकारों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. खबर है कि सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर भी अस्पताल से निकल चुका है. सिद्धार्थ के घर पर आसिम रियाज, अर्जुन बिजलानी, रश्मि देसाई, आरती सिंह जैसे सितारे पहुंचे हैं. इन सबने सिद्धार्थ के साथ काम किया है और उन्हें बहुत याद कर रहे हैं.


-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
सिद्धार्थ शुक्ला की एक्टिंग और अंदाज के सभी दीवाने थे. बिग बॉस में भाग लेने के बाद सिद्धार्थ को खूब लोकप्रियता मिली. वो बिग बॉस 13 के विजेता भी रहे हैं. शो में ही उन्हें आसिम रियाज और शहनाज गिल जैसे दोस्त मिले. उनके साथ वो कभी प्यार से रहते को कभी लड़ते नजर आते थे. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ का ओशिवारा में अंतिम संस्कार होगा. सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स का भी उनके घर पर जमावड़ा लगा हुआ है.
सिद्धार्थ शुक्ला ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था और टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में मुख्य भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की. बाद में वह 'जाने पहचानने से... ये अजनबी', 'लव यू जिंदगी' जैसे शो में नजर आए. लेकिन 'बालिका वधू' ने उन्हें मशहूर कर दिया था. सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया. सिद्धार्थ एक लोकप्रिय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे. उन्होंने लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो 'बालिका वधू' में अपनी भूमिका से उम्दा टीवी अभिनेता की पहचान कमाई थी. वह 40 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं