विज्ञापन

असीम रियाज विवाद: रुबीना दिलैक और हिना खान के बाद विशाल सिंह के तंज पर बिग बॉस 13 फेम बोले- मेरा नाम जपना बंद कर

असीम रियाज ने बिग बॉस 13 फेम विशाल सिंह के कमेंट का जवाब देते हुए कहा- मनोचिकित्सक का नंबर भेज दूं. 

असीम रियाज विवाद: रुबीना दिलैक और हिना खान के बाद विशाल सिंह के तंज पर बिग बॉस 13 फेम बोले- मेरा नाम जपना बंद कर
असीम रियाज ने विशाल आदित्य सिंह को दिया जवाब
नई दिल्ली:

असीम रियाज का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप रहे असीम रियाज पिछले काफी दिनों से टेलीविजन इंडस्ट्री के कलाकार और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट को निशाना बना रहे थे, जिसे देखते हुए गुरुवार को एक्टर विशाल सिंह ने असीम रियाज को आड़े हाथ लिया. दरअसल, विशाल सिंह ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने असीम रियाज को समझाते हुए उन्हें शांत रहने की हिदायत दी. विशाल सिंह ने लिखा, "आपकी पहचान बस पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी की हैं और यही बनकर रह जाएंगे तो असीम भाई, प्लीज शांत रहें और बोलो 'जय श्री राम'."

विशाल सिंह का कमेंट 

उन्होंने आगे लिखा, "मनोचिकित्सक का नंबर याद से भेज दूं. मैं आपको सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर भेजता हूं और एक जिम का कूपन भी उसके साथ होगा." उन्होंने आगे नोट में इंजेक्शन का इमोजी लगाते हुए लिखा, "भाई इससे सिर्फ बॉडी बनती है, दिमाग के लिए भी कुछ देखो." उन्होंने आखिरी में लिखा, "आर्ट 0% और बकवास का टैलेंट 100%."

विशाल सिंह के पोस्ट करने के बाद असीम रियाज ने उन्हें एक्स पर जवाब दिया. असीम रियाज ने पलटवार करते हुए लिखा, "विशाल, नेशनल टीवी पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के हाथों बेलन से पिटने के बाद तुझे कुछ परमानेंट डैमेज हो गया है. हर जगह मेरा नाम जपना बंद कर. अगर तुझे मेरा ध्यान चाहिए तो पॉडकास्ट और मीडिया में स्कैम बैग बनने के बजाय मुझे डीएम कर. टेंशन मत ले, मैं तेरे लिए एक मनोचिकित्सक ढूंढने की पूरी कोशिश करूंगा."

असीम रियाज विवाद के बारे में 

असीम हाल ही में पॉडकास्ट और मीडिया में उनके बारे में की गई टिप्पणियों को लेकर भी मुखर रहे हैं. रुबीना दिलैक और हिना खान वाले पॉडकास्ट में जब रियलिटी शो में टीआरपी लाने वाले उनके दावों पर चर्चा हुई, तो उन्होंने 'टीवी इंडस्ट्री की आंटियों और अंकल्स' पर तंज कसा था. असीम ने लिखा था, "मैंने पॉडकास्ट की एक और क्लिप देखी, जहां टीवी इंडस्ट्री के ये आंटी-अंकल इस बारे में बात कर रहे थे कि मैं हर रियलिटी शो में टीआरपी लाता हूं तो इसका जवाब है हां, मैं लाता हूं. अपने करियर के लिए गुड लक और इंडस्ट्री में कठपुतली बनकर अपने रोल करते रहो." 

ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asim Riaz, Vishal Aditya Singh, Tv News, Bigg Boss 13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height