आसिम रियाज ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर हिमांशी खुराना के कमेंट्स का जवाब दिया है. सिंगर के इस इशारे के बाद कि आसिम ने उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित किया था.आसिम ने इन दावों को खारिज कर दिया और अब एक नई पोस्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है. आसिम रियाज ने एक नई X पोस्ट में दावा किया कि ब्रेकअप के बाद हिमांशी ने आसिम को मैसेज करके रिश्ते में वापस आने के लिए कहा था. हालांकि इन विवादों ेके बीच आपको बता दें कि कभी हिमांशी और आसिम बेहद करीब थे. बिग बॉस में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला जहां करीब आए थे तो वहीं हिमांशी और आसिम की भी जोड़ी बन गई थी. दोनों बाद में नेहा कक्कड़ के साथ म्यूजिक एलबम में साथ आए थे. इस गाने काे बोल हैं -
KALLA SOHNA NAI. इस गाने पर यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज हैं. गाने में दोनों की जबरदस्त कमेस्ट्री है तो वहीं नेहा कक्कड़ की मदहोश कर देने वाली आवाज है.
आसिम रियाज ने क्या कहा
आसिम रियाज ने लिखा, "खराब रिश्ता - थायरॉयड, एंग्जायटी, डिप्रेशन, नाक से खून आना, चेहरा बूढ़ा दिखना, बालों से बदबू आना, चेहरे पर मुंहासे, तो फिर तुमने मार्च में 3 महीने बाद मुझे मैसेज क्यों किया और इस रिश्ते में वापस क्यों आना चाहा? चिंता मत करो, मेरे पास मैसेज और स्क्रीनशॉट हैं. जरूरत पड़ने पर मैं अगली बार पोस्ट करूंगा."
इंस्टाग्राम स्टोरी पर कड़े शब्दों में आसिम ने लिखा, "मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. एक बार भी नहीं. असल में मैंने ही तुम्हें फिटनेस के लिए प्रेरित किया था. तुम मुझसे मिलने के बाद ही इस शेप में आई हो, उससे पहले सब जानते थे कि तुम कैसी दिखती थीं. इसलिए प्लीज, धर्म का इस्तेमाल हथियार के तौर पर मत करो. यह बहुत संवेदनशील विषय है और इतनी निजी चीज को लोगों के नफरत का कारण बनाना बचकाना है और यह दिखाता है कि तुम अटेंशन पाने के लिए किस हद तक गिर सकती हो."
हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के बारे में क्या कहा?
पारस छाबड़ा के साथ बातचीत के दौरान, हिमांशी ने अपने और अपने पूर्व पार्टनर के बीच धार्मिक मतभेदों के बारे में बात की. उन्होंने सीधे तौर पर आसिम का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से यही समझा गया कि वे अपने रिश्ते के बारे में बात कर रही थीं. हिमांशी ने कहा, "मैं इसे धर्म परिवर्तन नहीं कहूंगी, लेकिन वे अपने धर्म की अच्छी बातें बता रहे थे, सब कुछ बता रहे थे. यह अच्छी बात है. वे चाहते थे कि मैं इसे अच्छा समझकर अपना लूं, लेकिन मुझे यह मंजूर नहीं था." उन्होंने यह भी बताया कि इस स्थिति ने उन्हें अपने धर्म के बारे में कैसा महसूस कराया. उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगा कि मैं अपने भगवान को धोखा दे रही हूं. "हिमांशी की इन बातों के बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या रिश्ते के दौरान उनसे धर्म बदलने के लिए कहा गया था.
आसिम-हिमांशी के बारे में
आसिम और हिमांशी की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी और बाद में वे लगभग चार साल तक रिलेशनशिप में रहे, जिसके बाद 2023 में उन्होंने अलग होने की घोषणा की. आसिम रियाज से अलग होने की घोषणा करते हुए, हिमांशी ने एक लंबा नोट लिखा, जिसमें कहा गया था, "हां, मैं और आसिम अब साथ नहीं हैं. हमने साथ में जो भी समय बिताया, वह बहुत अच्छा था, लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो रहा है. हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा रहा और अब हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं. अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए, हम अपनी अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के कारण अपने प्यार का त्याग कर रहे हैं. हमारे मन में एक-दूसरे के लिए कोई कड़वाहट नहीं है. हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं