'कसौटी जिंदगी की' (kasauti zindagi ki) में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी ग्लैमरस फोटो और स्टाइलिश अंदाज से इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. श्वेता ने टीवी के प्रसिद्ध शो 'कसौटी जिंदगी की' (kasauti zindagi ki) से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. इस सीरियल में उनके प्रेरणा का किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. वहीं अब श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photo) ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है.
शेयर की नो मेकअप सेल्फी
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photo) ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Photo) ने नो मेकअप सेल्फी पोस्ट की है. पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'Just a random post'. फोटो में उनका अंदाज काफी शानदार लग रहा है. इस फोटो में श्वेता ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है. फैन्स को उनका ये सादगीभरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है. उनकी इस फोटो पर 213 हजार लाइक और 2,069 कमेंट आ चुके हैं. वहीं फैन्स उन्हें नेचुरल ब्यूटी और गॉर्जियस जैसे कमेंट कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
श्वेता तिवारी इन सीरियल्स में आ चुकी हैं नजर
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को आखिरी बार सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में देखा गया था. वहीं श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी, जिसके जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई. इसके बाद से ही उन्हें टेलीविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से जाना जाता है. श्वेता तिवारी 'बिग बॉस 4' की विजेता भी रह चुकी हैं. फिलहाल वो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं