- शहनाज गिल ने शेयर की तस्वीरें
- तस्वीरों में दिखा शहनाज का नया लुक
- 'बिग बॉस 13' से हुई थीं पॉपुलर
बिग बॉस 13 में भाग लेने के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की पॉपुलैरिटी में बहुत इजाफा हुआ है. अब देश के कोने-कोने में लोग शहनाज को पहचानते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें व वीडियो देखने को बेताब रहते हैं. इसी क्रम में शहनाज (Shehnaaz Gill Photos) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. हाल ही में शहनाज (Shehnaaz Gill New Look Photos) ने अपने नए लुक से लोगों को काफी इम्प्रेस किया था. अब ऐसे में शहनाज की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे स्कर्ट और ब्लैक कलर के टॉप में दिखाई दे रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इन तस्वीरों में शहनाज (Shehnaaz Gill) अलग-अलग स्टाइल में पोज दे रही हैं और हर एक पोज में उनकी अदा देखने लायक है. शहनाज ने बालों को ऊपर कर जिस तरह से पोनी बनाई है, वह उनके फैन्स को खासा पसंद आ रही है. शहनाज की इन लेटेस्ट तस्वीरों में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. शहनाज की इन तस्वीरों पर अभी तक साढ़े चार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जबकि फैन्स ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी है. कुछ फैन तो शहनाज (Shehnaaz Gill) की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से भी कर रहे हैं और उन्हें उनसे भी ज्यादा खूबसूरत बता रहे हैं.
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी को लोगों ने बिग बॉस 13 में खूब पसंद किया था. शो में दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग हुई थी, जिसके बाद फैन्स उन्हें रियल लाइफ में भी बतौर कपल साथ देखना चाहते हैं. इतना ही नहीं, दोनों के डेटिंग की भी अफवाह उड़ी थी जब वे साथ में वेकेशन मनाने गोवा पहुंचे थे. हालांकि, ये बात और है कि दोनों एक-दूसरे को केवल अच्छा दोस्त ही बताते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं