बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आज बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों का जाना माना नाम बन गई हैं. लेकिन हाल ही में उनके फैंस के लिए उनका एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें शहनाज गिल फ्लाइट में डर का सामना करती हुईं नजर आ रही हैं. वहीं उन्हें वाहेगुरु और गणपति बप्पा दोनों को याद करते हुए देखा जा सकता है. एक वक्त ऐसा आया जब शहनाज कहती हैं, वाहेगुरू वाहेगुरू कहते हुए देखा जा सकता है. जबकि एक्ट्रेस के भाई शहबाज हंसते हुए नजर आ रहे हैं.
शहनाज गिल फ्लाइट में घबराईं
वीडियो में जैसे ही फ्लाइट रनवे की ओर नीचे उतरने लगती है तब शहनाज गिल मन ही मन प्लेन के सुरक्षित लैंड करने की दुआ करती नजर आती हैं. प्लेन के जमीन पर उतरते ही एक्ट्रेस और उनके साथ सफर कर रहे यात्री राहत की सांस लते हुए दिखते हैं. एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
शहनाज गिल ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, बहुत मुश्किल से बचे आज, शुक्र है हम सुरक्षापूर्वक लैंड हुए. शुक्रिया वाहेगुरू
ये भी पढ़ें- 1986 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का वो गाना, आशा भोसले-मोहम्मद अजीज की आवाज, जया प्रदा ने दिखाया प्यार
शहनाज गिल की नई फिल्म
11 सितंबर को सिनेमाघरों में पंजाबी फिल्म 'सिंह वर्सेस कौर 2' रिलीज हो गई है, जिसमें पहली बार शहनाज गिल और गिप्पी ग्रेवाल की जोड़ी पर्दे पर साथ देखने को मिली. फिल्म का निर्देशन नवनीत सिंह ने किया है. फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल निहाल सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो एक देसी पंजाबी लड़का है और जिम्मेदारियों से बचने के लिए अक्सर बहाने बनाता रहता है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है. फिल्म में प्रिंस कंवलजीत सिंह, रघवीर बोली, हनी मट्टू, गुलजार चहल, रुपिंदर रूपी, गुरप्रीत भंगू, गुरमीत साजन और भाना ला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
शहनाज गिल और गिप्पी ग्रेवाल की जोड़ी
फिल्म को गिप्पी ग्रेवाल, रवनीत कौर ग्रेवाल, श्रीकांत मोहता और महेंद्र सोनी ने प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी गुरप्रीत सेहजी ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले कपिल चोपड़ा और गुरप्रीत सहजी ने तैयार किया है. डायलॉग्स चंचल डाबरा और गुरप्रीत सहजी ने लिखे हैं. फिल्म में कुल सात गाने हैं, जिनमें रोमांटिक, देसी और भांगड़ा नंबर शामिल हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं