विज्ञापन

शहनाज गिल ने मुश्किल दिनों को किया याद, माही विज से मिला था सपोर्ट, दिए थे कपड़े, बोलीं- वो 'साफ दिल वाली'

बिग बॉस 20 के एक पिछले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को शो के इतिहास के कुछ सबसे यादगार पल दिखाए गए थे. सबसे इमोशनल पलों में से एक तब आया जब माही विज, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की खुशियों भरी यादों को देखकर रो पड़ीं.

शहनाज गिल ने मुश्किल दिनों को किया याद, माही विज से मिला था सपोर्ट, दिए थे कपड़े, बोलीं- वो 'साफ दिल वाली'
शहनाज गिल ने मुश्किल दिनों को किया याद
नई दिल्ली:

शहनाज गिल ने माही विज के बिग बॉस 20 के सफर के दौरान उन्हें अपना सपोर्ट दिया. शहनाज ने याद किया कि कैसे माही मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहीं और तब भी उनकी मदद की जब उनके पास कपड़े नहीं थे. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शहनाज ने साफ किया कि वह बिग बॉस नहीं देख रही हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि माही गेम अच्छा खेल रही हैं या बुरा. उन्होंने कहा कि माही के लिए उनका सपोर्ट हमेशा बना रहेगा और उन्होंने उनके बीच के रिश्ते और संघर्ष के दिनों में माही की दिखाई गई दरियादिली को भी याद किया. शहनाज ने लिखा, "मैं बिग बॉस नहीं देख रही हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि माही अच्छा खेल रही हैं या बुरा, लेकिन मैं फिर भी उन्हें सपोर्ट कर रही हूं."

अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद करते हुए जब माही उनकी मदद के लिए आगे आईं, शहनाज ने कहा, "मैं भी उसी जगह पर थी जहां आज माही हैं और मुझे याद है कि वह कितना मुश्किल समय था. एक समय ऐसा भी था, जब मेरे पास कपड़े तक नहीं थे. माही ने आगे बढ़कर मुझे बहुत सपोर्ट किया."शहनाज ने माही से मिले इमोशनल सपोर्ट के बारे में भी बात की. उन्होंने लिखा, "जब मैं हंसती थी तो वह भी मेरे साथ हंसती थीं. जब मैं रोती थी तो वह भी मेरे साथ रोती थीं." "वह सच में बहुत साफ दिल की इंसान हैं. मैंने उनका वह रूप देखा है और इसीलिए, चाहे वह घर के अंदर कैसा भी खेलें, मैं हमेशा माही को सपोर्ट करूंगी. "शहनाज का बयान रियलिटी शो के बाहर दोनों के बीच के रिश्ते की झलक भी दिखाता है.

असल में बिग बॉस 20 के एक पिछले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को शो के इतिहास के कुछ सबसे यादगार पल दिखाए गए थे. सबसे इमोशनल पलों में से एक तब आया जब माही विज, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की खुशियों भरी यादों को देखकर रो पड़ीं. जब स्क्रीन पर क्लिप्स चल रही थीं, तो माही अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रही थीं. हर बार जब सिद्धार्थ और शहनाज स्क्रीन पर आते, तो उनकी आंखों से आंसू बहने लगते थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill  films, Shehnaaz Gill Movie, Shehnaaz Gill  movies, Mahhi Vij Tv Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com