- शहनाज गिल ने दीपिका पादुकोण के गाने पर किया धमाकेदार डांस
- एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस ने जीता फैंस का दिल
- शहनाज गिल का वीडियो हुआ वायरल
पंजाब की कैटरीना कैफ और 'बिग बॉस 13' की चर्चित कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं. शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के गाने 'तितली' (Titli) पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में शहनाज गिल का डांस और उनके एक्सप्रेशंस देखने लायक है. एक्ट्रेस का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) वीडियो में ग्रीन और गोल्डन लहंगे में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका लुक भी देखने लायक है. दीपिका पादुकोण के गाने पर डांस करते हुए एक्ट्रेस के स्टेप्स तो लाजवाब हैं ही, साथ ही उनके एक्सप्रेशंस भी जबरदस्त लग रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शहनाज गिल के अंदाज ने सोशल मीडिया पर यूं सुर्खियां बटोरी हों. इससे पहले भी एक्सप्रेशन क्वीन ने अपने अंदाज से लोगों का खूब ध्यान खींचा है. इससे पहले शहनाज गिल का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रेड ड्रेस में फोटोशूट कराती नजर आ रही थीं. इस वीडियो में भी पंजाब की कैटरीना कैफ की अदा देखने लायक थी.
बता दें कि पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) का हाल ही में सॉन्ग 'कुर्ता पजामा' (Kurta Pajama Song) रिलीज हुआ है, जिसने आते ही तहलका मचा दिया था. इस सॉन्ग को यूट्यूब (YouTube) पर ढाई करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनके इस सॉन्ग पर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी कमेंट किया था. शहनाज गिल ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में तो अपनी पहचान बनाई ही थी, साथ ही उन्होंने बिग बॉस 13 में रहते हुए भी खूब नाम कमाया. इस रिएलिटी शो के जरिए एक्ट्रेस की लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं