बिना कोई फिल्म किए रातों-रात बॉलीवुड में मशहूर हो जाना कम ही लोगों को नसीब होता है. शेफाली जरीवाला उन्हीं खुशकिस्मत लोगों में से एक है. 'कांटा लगा' गाने से शेफाली की किस्मत रातों-रात बदल गई थी. आज भी शेफाली की पहचान कांटा लगा गर्ल के रूप में ही की जाती है. शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल में कुछ तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों में शेफाली बेहद ग्लैमरस नजर आ रही है. ‘throw back Thursday' कैप्शन के साथ शेयर की गई तस्वीरों में शेफाली समुद्र किनारे किसी आलीशान रिजॉर्ट वेकेशन इंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शेफाली जरीवाला ट्रैवलिंग की बहुत शौकीन है. इस बार शेफाली ने throwback Thursday कैप्शन के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ है ‘हैशटेग Maldives' भी लिखा है. शेफाली की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर फैन्स भी ‘kina sohna tainu rab ne banaya' और ‘Most beautiful' जैसे कमेंट कर बता रहे है कि उन्हें तस्वीरें कितनी पसंद आई हैं. शेफाली ने अपनी Maldives वेकेशन की तीन फोटो को पोस्ट किया है. जिन्हें देखकर लग रहा है कि शेफाली समुद्र किनारे बने किसी हट में बैठकर नेचर को एन्जॉय कर रही है.
बॉलीवुड का तो पता नहीं लेकिन शेफाली सोशल मीडिया की दुनिया में खासा सक्रिय हैं. अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट कर चर्चा में बनीं रहने वाली शेफाली जरीवाला को बॉलीवुड में पहचान कांटा लगा गाने के बाद मिली थी. साल 2002 में कांटा लगा गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही यह गाना ब्लॉकबस्टर बन गया और शेफाली रातों रात स्टार बन गई थी. हालांकि जैसे ही शेफाली जरीवाला के पापा को इस गाने के बारे में पता चला तो वे नाराज हो गए थे, लेकिन उसके बाद शेफाली अपने पिता को मनाने में कामयाब रहीं थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने ‘नच बलिए 5' और ‘बिग बॉस सीजन 13' में भी काम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं