विज्ञापन

शेफाली जरीवाला की मौत ब्यूटी ट्रीटमेंट वाले इंजेक्शन से हुई? पति पराग त्यागी बोले- उन्हें और गोरा होने की

शेफाली जरीवाला ने 27 जून 2025 को इस दुनिया को अलविदा कहा. उनके निधन की खबर ने अचानक फैन्स और उनके करीबियों को गहरा सदमा दिया. इसके बाद उनकी मौत पर कई सवाल भी उठे थे.

शेफाली जरीवाला की मौत ब्यूटी ट्रीटमेंट वाले इंजेक्शन से हुई? पति पराग त्यागी बोले- उन्हें और गोरा होने की
शेफाली जरीवाला ने 2025 में दुनिया को कहा अलविदा
Social Media
नई दिल्ली:

Shefali Jariwala Death Reason: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने साल 2025 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन के बाद कई लोगों ने ये दावे किए कि शेफाली की मौत ब्यूटी ट्रीटमेंट वाले इंजेक्शन्स लेने की वजह से हुई है. अब उनके पति पराग ने इन दावों पर बात की और इन्हें सरासर झूठ बताया है. पराग ने कहा कि शेफाली को इंजेक्शन लगाकर गोरा होने की कोई जरूरत नहीं थी. पराग ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा, हम लोग सब कुछ खाते थे. शेफाली ने निधन से एक दिन पहले चाइनीज खाया था. हमें भूखे रहने की जरूरत ही क्या है. वह काफी फिट थी. अगर आप भूखे रहते हैं तो आपका चेहरा मुरझा जाता है. बता दें कि शेफाली के निधन के बाद उनके लाइफ स्टाइल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स को लेकर कई तरह की बातें हुई थीं जिन्होंने कई सवाल खड़े कर दिए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

जवान रहने के लिए लगवाते थे इंजेक्शन!

जवान दिखने के लिए इंजेक्शन लगवाने की बात पर भी पराग ने सफाई दी. उन्होंने कहा, उनको और गोरा होने की जरूरत ही क्या थी. प्लीज मुझे भी बताइए वो कौनसा इंजेक्शन होता है जो यंग रखता है. अगर आज ऐसा होता तो रतन टाटा भी जिंदा होते. उन्होंने आगे कहा, शेफाली की मौत अभी लिखी थी. उनकी आत्मा आज भी मुझसे जुड़ी है. प्लीज अफवाहे फैलाना बंद करो.

शेफाली के जाने के बाद सिंबा था सबसे बड़ा सहारा

पराग ने अपने लाडले पेट डॉग सिंबा को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ऐसे इमोशनल समय में वह मेरा सपोर्ट बना. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि सिंबा ऐसे समय में मेरा सहारा बनेगा. 

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् का और बढ़ सकता है बजट, माता सीता बनी साई पल्लवी की वजह खर्च होंगे और पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parag Tyagi On Shefali Jariwala, Parag Tyagi Instagram, Parag Tyagi On Shefali Jariwala Death Injection Claim, Shefali Jariwala, Shefali Jariwala Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com