टीवी की दुनिया में कई शोज ऐसे होते है जो अपनी ताजगी और अपनेपन के चलते दर्शकों पर छाप छोड़ जाते हैं. ऐसा ही एक सीरियल आया था जिसमें एक अमीर बाप की बेटी की शादी मध्यमवर्गीय परिवार में हो जाती है और उसे वहां किस तरह प्यार और अपनापन मिलता है. इस सीरियल को काफी पसंद किया गया था. क्या याद है आपको ससुराल गेंदा फूल के सुहाना और ईशान की प्रेम कहानी. अगर नहीं तो अब फिर से याद कर लीजिए. हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस सुपरहिट सीरियल का प्रोमो शेयर करके दर्शकों से सवाल किया गया तो लोग इसे याद करके नॉस्टेलजिक हो उठे.
'ससुराल गेंदा फूल'
इस सीरियल का नाम था ससुराल गेंदा फूल, स्टार प्लस पर दिखाई de रहे इस सीरियल का टाइटल ट्रैक रेखा भारद्वाज ने गाया था, जिसके बोल थे - 'ससुराल गेंदा फूल'. सीरियल के प्रोमो को देखकर फैंस को अपने पुराने दशक के दिन याद आ गए हैं. इस सीरियल में सुहाना का किरदार निभाया था एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने. ये सीरियल अपनी ताजगी, रिश्तों के बीच प्रेम और मासूम इश्क के लिए काफी पॉपुलर हो गया था. रागिनी खन्ना गोविंदा की भांजी हैं जिन्होंने सुहाना के किरदार में जान डाल दी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि आज भी उनकी स्माइल वैसी ही हैं और उन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं. इतना ही नहीं फैंस उन्हें दोबारा सीरियल में देखने के लिए बेताब नजर आते हैं.
सीरियल देखकर कई लोगों ने रखा बच्चों का नाम
इस वीडियो को देखकर कई सारे यूजर अपने पुराने दिनों में लौट आए हैं. एक यूजर ने लिखा है - इस सीरियल को देखकर ही मेरे माता पिता ने मेरा नाम सुहाना रख दिया था. एक यूजर लिखता है - मैं उन पुराने और प्यारे दिनों को बुरी तरह याद कर रहा हूं. एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा पहला सीरियल जिसमें कोई निगेटिव शेड का कैरेक्टर नहीं था. एक यूजर लिखती है - ईशान जैसा क्यूट बंदा तो मैं भी डिजर्व करती हूं. आपको बता दें कि सुहाना का किरदार निभाने वाली राशि खन्ना तो अब लाइम लाइट में नहीं हैं लेकिन ईशान का रोल निभाने वाले जय सोनी आजकल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिनव का किरदार निभा रहे हैं.
दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो के पास से गुजरीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं