शाहरुख खान सोमवार 21 सितंबर की शाम मुंबई के किंग यानी कि लाल बागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे. शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान भी मौजूद थीं और सबसे आगे चल रही थीं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी. पूजा ज्यादातर शाहरुख खान के साथ नजर आती हैं. इस मौके पर भी किंग खान की फैमिली आउटिंग में भी पूजा उनकी विजिट की देखरेख करने के लिए वहां पहुंची हुई थीं.
बप्पा के दर्शन के लिए शाहरुख खान ट्रेडिशन लुक में नीले रंग के कुर्ते में नजर आए. गौरी ने यलो कलर का एक खूबसूरत सूट पहना था तो वहीं सुहाना खान ग्रीन कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आईं. तीनों को साथ देख फैन्स भी खासे एक्साइटेड दिखे. बता दें कि लाल बाग के राजा के दरबार में आए दिन सेलेब्स का आना जाना लगा रहता है. हाल में दीपिका और रणवीर सिंह भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. छोटी बेटी के जन्म से एक दिन पहले ही दीपिाका और रणवीर यहां पहुंचे थे.
घर में डेढ़ दिन के गणपति रखते हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान ने हाल में Ask Srk सेशन रखा था. इस सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि वे गणपति की पूजा कैसे करते हैं. इस पर शाहरुख ने बताया था कि घर पर गणपति उत्सव की पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी गौरी पर होती है. वहीं घर में पूजा पाठ में सभी शामिल होते हैं. इसके अलावा घर में दोस्तों और करीबियों को भी बुलाया जाता है. ये मौका हमारे लिए साथ वक्त बिताने और अच्छे खाने का एक चांस होता है. इस त्योहार को लेकर शाहरुख खान की ये बात सुन फैन्स ने भी उनकी तारीफ की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं