2009 में आई फिल्म दिल्ली 6 तो आपको याद ही होगी, जिसमें एआप रहमान और रजत ढोलकिया के संगीत और प्रसून जोशी के बोल से तैयार किया गया गाना ससुराल गेंदा फूल गाना काफी पॉपुलर हुआ था. रेखा भारद्वाज, श्रद्धा पंडित और सुजाता मजूमदार द्वारा गाया गया ये गीत इतना पॉपुलर हुआ कि इसे 2010 में आए 573 एपिसोड के पॉपुलर सीरियल में इस गाने को ना सिर्फ सीरियल का नाम दिया गया बल्कि 2010 में इस गाने को टाइटल ट्रैक में इस्तेमाल भी किया गया.
नई नवेली बहू के दिल का हाल सुनाती कहानी
दिल्ली 6 का यह पॉपुलर गाना एक नई नवेली बहू की जुबानी है, जिसमें ससुराल की जिंदगी को गेंदा फूल जैसा बताया गया है. मतलब रंग-बिरंगा, सुंदर लेकिन कांटेदार भी. गाने में कहा गया- सास गाली देती है, ननद चुटकी लेती है, देवर समझाता है और सैयां छेडता है. फिर भी बहू कहती है कि बाबुल का घर छोड़कर पिया का डेरा ही भाता है. इस गाने को अभिषेक बच्चन, वहीदा रहमान, अदिति राव हैदरी, सुप्रिया पाठक और शीबा चड्ढा पर फिल्माया गया है. जबकि सोनम कपूर और ओमपुरी भी गाने में नजर आते हैं. गाने के बोल हैं इस प्रकार हैं...
ये Video भी देखें: मिनटों में पंचम दा ने बना दी थी 'सागर' फिल्म के इस गाने की धुन
सैयां छेड़ देवे, ननद चुटकी लेवे
ससुराल गेंदा फूल
सास गारी देवे, देवर समझा लेवे
ससुराल गेंदा फूल
छोड़ा बाबुल का अंगना, भावे डेरा पिया का हो...
ये भी पढ़ें- पंचायत के सचिव जी ने इंजीनियरिंग छोड़ बनाया एक्टिंग में करियर, जितेंद्र बोले-रामायण के ताड़का का रोल किया
छत्तीसगढ़ी लोकगीत से है प्रेरित
ससुराल गेंदा फूल मूल रूप से छत्तीसगढ़ी लोकगीत है, जिसे 1970 के दशक में कवि गंगाराम शिवारे ने लिखा था और भुलवाराम यादव ने धुन बनाई थी. वहीं जोशी सिस्टर्स (रमा, रेखा, प्रभा) ने इसे पॉपुलर किया. इसके साथ ही थिएटर में हबीब तनवीर के नाटकों में भी इसे गाया गया. इसके बाद रघुवीर यादव ने दिल्ली-6 में इसे सुझाया, जिसके चलते एआर रहमान ने इसमें मॉडर्न टच देकर और भी ज्यादा पॉपुलर कर दिया.
गाना सुनने के लिए क्लिक करें
गाने पर बना 573 एपिसोड का पॉपुलर टीवी सीरियल
गाना तो पॉपुलर हुआ ही. लेकिन इस गाने ससुराल गेंदा फूल पर एक टीवी सीरियल का भी निर्माण हुआ, जो 573 में टीवी के पॉपुलर सीरियल की लिस्ट में शुमार हो गया. हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के सीरियल ससुराल गेंदा फूल की, जिसमें जय सोनी और गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना नजर आई थीं. शो की कहानी अमीर परिवार की बेटी सुहाना और मिडिल क्लास ज्वॉइंट फैमिली के ईशान की है, जिनकी शादी होती है और वह नए मिडिल क्लास परिवार में ढलने की कोशिश करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं