बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों एक प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर ग्रीन कलर के आउटफिट में दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन दिया 'अपने काम से काम रखो'.फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं. ग्रीन कलर की ड्रेस में रुबीना दिलैक बेहद खूबसूरत लग रहीं है. एक तस्वीर में उन्होंने अपने चश्मे की फ्रेम को दांतों से पकड़ा है. वहीं दूसरी तस्वीर में चश्मा उनके हाथ में हैं. रुबीना के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक घंटे में ही एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. कमेंट बॉक्स में प्रशंसक उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें 'प्रीटी' बता रहा है तो कोई 'ब्यूटीफुल' लिख जमकर तारीफ कर रहा है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
शहर से दूर जंगल में शूटिंग
रुबीना ने बीते दिनों अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए खुलासा किया था कि वह शहर से दूर जंगल में शूटिंग कर रही हैं. वहीं एक अन्य पोस्ट में, रुबीना ने बताया था कि कैसे उन्होंने अपनी कोविड-19 रिकवरी के दौरान 7 किलोग्राम वजन बढ़ाया. रुबीना मई में संक्रमित हुई थी और अपने परिवार के साथ अपने गृहनगर शिमला में थी.
'अर्ध' से बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी
वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना दिलैक फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत करने जा रही हैं. 'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी जीतने के बाद सफलता के शिखर पर सवार अभिनेत्री ने अपनी आगामी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'अर्ध' से अपना पहला लुक शेयर किया था. अपनी पहली फिल्म में रुबीना बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, कुलभूषण खरबंदा और हितेन तेजवानी के साथ दिखेंगी.
वर्तमान में टीवी धारावाहिक में आ रहीं नजर
रुबीना फिलहाल टीवी धारावाहिक 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की' कर रही हैं. इसमें उन्हें एक ट्रांसजेंडर सौम्य सिंह की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने साल 2008 में रुबीना ने अपने करियर की शुरुआत की थी. वह शो 'छोटी बहू' में नजर आईं थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं