बिग बॉस 16 के घर में टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. वह अपने खेल और रणनीति के अलावा अंकित गुप्ता के साथ रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं. शो में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, लेकिन बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद अब प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया है कि वह अंकित को छोड़ किसको डेट करेंगी. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में उनसे पूछा जाता है कि वह अंकित को छोड़ बिग बॉस 16 में से किसको डेट करना चाहेंगी. इस पर प्रियंका चाहर चौधरी ने अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन का नाम लिया है. फिर वह एमसी स्टैन की तारीफ करते हुए कहती हैं, 'एक इंसान के तौर पर वह मुझे काफी पसंद हैं. वह एक अच्छी लड़के हैं क्योंकि उनका दिल बहुत अच्छा है.' सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
अभिनेत्री के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस के घर में लंबे समय तक रही थी. उन्होंने सलमान खान के शो में शुरुआत से हिस्सा लिया था और उसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं. वह तीसरे नंबर पर रहकर बिग बॉस 16 से बाहर हो गई थीं. शो को एमसी स्टैन ने जीता था, जिनके मुकाबले में शिव ठाकरे मौजूद थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं