विज्ञापन

अब्दु रोजिक के साथ धोखाधड़ी, अपनी ही टीम ने हड़प ली कमाई, बिग बॉस-16 से नहीं मिला फीस का एक भी पैसा

अब्दु रोजिक ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की घटना के बारे में बताकर हैरान कर दिया है. उन्हें तो उस टीम ने ही धोखा दे दिया जिस पर भरोसा कर उन्होंने अपना काम सौंपा था.

अब्दु रोजिक के साथ धोखाधड़ी, अपनी ही टीम ने हड़प ली कमाई, बिग बॉस-16 से नहीं मिला फीस का एक भी पैसा
अब्दु रोजिक के साथ हुई धोखाधड़ी!
Social Media
नई दिल्ली:

अब्दु रोजिक ने हाल में कुछ ऐसे खुलासे किए जिन्हें सुनकर फैन्स हैरान रह गए. अब्दू ने अपने एक्सपीरियंस के बारे में जो बातें बताईं वो परेशान करने वाली हैं क्योंकि उनके साथ धोखाधड़ी भी हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें 'बिग बॉस 16' में काम करने के लिए कोई पेमेंट नहीं मिली. हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर और रियलिटी टीवी स्टार ने अपनी पुरानी मैनेजमेंट टीम पर कई प्रोजेक्ट्स से हुई उनकी कमाई हड़पने का आरोप लगाया. अब्दु ने ग्रोथ हार्मोन से जुड़ी अपनी कंडिशन और जीवन भर जिन चुनौतियों का सामना किया है उनके बारे में भी खुलकर बात की.

'बिग बॉस 16' से नहीं मिले पैसे ! 

'हाउस ऑफ जेन' पॉडकास्ट पर बात करते हुए अब्दु ने आरोप लगाया कि उस समय उन्हें मैनेज करने वाले लोगों ने उनकी सारी कमाई हड़प ली. उन्होंने दावा किया, "इस दुनिया में लोगों को आपकी परवाह नहीं होती. मैंने उनके साथ तीन-चार साल काम किया. उन्होंने मुझे आगे बढ़ने में मदद की, लेकिन मैंने जो शो किए, उनसे मिली कमाई उन्होंने रख ली. सोचिए मुझे 'बिग बॉस' के लिए एक डॉलर भी नहीं मिला. उन्होंने मेरे साथ बहुत बुरा धोखा किया. उन्होंने सब कुछ ले लिया."

Latest and Breaking News on NDTV

अपनी दौलत और नेटवर्थ के बारे में लोगों की गलतफहमी को दूर करते हुए उन्होंने कहा, "लोग सोचते हैं कि मैं बहुत अमीर हूं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मेरे पास अपनी कार या घर भी नहीं है. अच्छे लोगों के साथ काम करना बहुत जरूरी है. मेरी बस यही गुजारिश है कि लोग ईमानदार रहें और साफ-सुथरा काम करें. मेरे साथ धोखा न करें. मुझे लगता है कि मेरी कम हाइट की वजह से लोग मुझे कमजोर समझते हैं और सोचते हैं कि वे मुझे बेवकूफ बना सकते हैं. लेकिन असल में, वे जो कुछ भी करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं वह सब समझता हूं. हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है कि हम किस पर भरोसा करते हैं और किसके साथ बिजनेस करते हैं."

ग्रोथ हार्मोन की कंडिशन के साथ जीने पर अब्दु

उसी इंटरव्यू में अब्दु ने ग्रोथ हार्मोन की कंडिशन के साथ जीने के बारे में बात की. उन्होंने कहा, "मुझे ग्रोथ हार्मोन की समस्या है और मुझे गर्व है कि सब कुछ होने के बावजूद, मैं अपने परिवार में सात लोगों का खर्च उठा रहा हूं. मैं पहाड़ों में रहने वाले एक गरीब परिवार से आता हूं. मेरे परिवार में मेरे अलावा बाकी सभी की हाइट एवरेज है."

'बिग बॉस 16' के बाद अब्दु कई भारतीय टेलीविजन शो में स्पेशल अपीयरेंस में दिखे, जिनमें 'खतरों के खिलाड़ी' और 'लाफ्टर शेफ – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2' शामिल हैं, जहां उनकी जोड़ी एल्विश यादव के साथ बनी थी.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने भूकंप और तूफान को लेकर किया भद्दा मजाक, नेटिजन्स बोले- लाखों लोग मर गए तुम ऐसा मजाक कर रही

सितंबर 2024 में अब्दु तब भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी अमीराती मंगेतर अमीरा के साथ अपनी सगाई और शादी कैंसल कर दी थी. उन्होंने उस साल अप्रैल में सगाई की अनाउंसमेंट की थी और कल्चर डिफ्रेंस को वजह बताते हुए रिश्ता खत्म कर लिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abdu Rozik, Bigg Boss 16, Salman Khan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com