टीवी सीरियल 'सौभाग्यवती भवः' में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. 'सौभाग्यवती भवः' में अपने किरदार से उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके फोटो और वीडियो अकसर देखने को मिल जाते हैं. हालही में उनका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करणवीर, भारती सिंह (Bharti Singh) और सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के साथ 'शरमा गई क्या' सॉन्ग पर बड़े से डांस कर रहे होते हैं, अचानक उनकी पत्नी तीजे सिद्धू पहुंच जाती है और करण के कान खींचते हुए उन्हें वहां से ले जाती हैं. करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'मैं इन लोगों से बहुत प्यार करता हूं @bharti.laughterqueen @officialsurbhic लेकिन बेबी मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं' करण का ये वीडियो देख उनके फैन्स जमकर ठहाके लगा रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'How cute and funny'.
बता दें, करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने सीरियल 'जस्ट मोहब्बत' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'शरारत', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'एक से बढ़कर एक', 'पिया के घर जाना है', 'कुबूल है', 'सौभाग्यवती भवः' और 'नागिन' जैसे कई बड़े सीरियल्स में काम किया है. इसके अलावा करणवीर बोहरा 'नच बलिए', 'बिग बॉस', 'खतरा खतरा खतरा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं. अब करणवीर जल्द ही राज आशू द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी पातालपानी में जरीन खान के साथ नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं