- जैस्मिन भसीन का देसी लुक वायरल
- लहंगे में स्टाइलिश अवतार में आईं नजर
- अली गोनी के साथ हैं खास चर्चाओं में
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसकी कंटेस्टेंट रह चुकीं जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) लगातार अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों बटोरने में कामयाब रहती हैं. सोशल मीडिया पर जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin Instagram) एक के बाद एक अपना नया लुक शेयर कर रही हैं, जिसे देखकर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. हाल ही में जैस्मिन भसीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक तस्वीर साझा की है, जो उनके फैन्स को काफी रास आ रही है. इस फोटो पर बिग बॉस फेम निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) का भी कमेंट आया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin Photo) नीले रंग का डिजाइनर लहंगा पहना है, उनके कर्ली बाल और लाइट मेकअप उनके लुक्स को और भी ग्लैमरस बना रहा है. अब भले ही रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और जैस्मिन भसीन में सुलह हुई हो या नहीं लेकिन रुबीना के खास दोस्त भी जैस्मीन का ये खूबसूरत अंदाज देख कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. तस्वीर को साझा करते हुए जैस्मिन कैप्शन में लिखती हैं, 'प्यार का इकरार दिल में हो मगर ,प्यार का इकरार दिल में हो मगर , कोई पूछे तो मुकरना चाहिए.' इस तस्वीर पर निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने कमेंट कर उनकी तारीफ कर लिखा, 'बहुत खूबसूरत' वहीं एक यूजर ने लिखा, जैस्मिन भसीन सच में जैस्मिन लग रही है लेकिन तुम्हारा अलादीन कहां है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हो गई क्या इंगेजमेंट?'
बता दें कि हाल ही में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) का अली गोनी (Aly Goni) के साथ म्यूजिक वीडियो 'तेरा सूट' रिलीज हुआ था. टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया. इसके साथ ही दोनों का दूसरा म्यूजिक वीडियो 'तू भी सताया जाएगा' पर फैंस का जमकर रिएक्शन देखा गया. इस वीडियो को अभी कर 49 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं