बिग बॉस 14 में दोस्त बने जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) शो से बहार निकलने के बाद एक खास रिश्ते में बंध चुके थे. बिग बॉस के घर में दोनों साथ रहते-रहते एक दूसरे के करीब आ गए थे. शो से बाहर आने के बाद दोनों को कई बार साथ देखा जा सकता है. दोनों का प्यार भी जगजाहिर है. अकसर उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. वहीं हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin Video) का एक और म्यूजिक वीडियो '2 Phone' भी रिलीज हो चुका है. इसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है.
म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज
जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने अपने इस म्यूजिक वीडियो की क्लिप को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) को इस वीडियो में रोमांटिक भरी नोक झोक करते देखा जा सकता है. इस गाने को मशहूत सिंगर नेहा कक्क्ड़ ने अपनी आवाज दी है. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. फैन्स उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साथ कर चुके हैं कई गाने
बता दें कि, जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) को बिग बॉस सीजन 14 में एक साथ देखा गया था, जहां उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था. इसी के साथ दोनों कई म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आ चुके हैं. दोनों टोनी कक्कड़ के गाने 'तेरा सूट' और 'तू भी सताया जाएगा' में साथ काम कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं