हिंदी सिनेमा में प्यार, इश्क और मोहब्बत को लेकर के कई गाने बनते हैं. जिसमें प्रेमी और प्रेमिका अपने इश्क का इजहार करते हैं, किसी खूबसूरत जगह पर मुलाकात करते हैं. लेकिन प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात किसी खूबसूरत बगीचे या पहाड़ों पर ही हो, ऐसा जरूरी नही है. कभी-कभी घर की अटरिया भी मोहब्बत के इजहार की सबसे खास जगह बन जाती है. आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही गाने के बारे में बताएंगे जिसमें इश्क का इजहार करने के लिए प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर की छत यानि अटरिया पर बुलाया है. इस गाने को सुनते ही पुराने दौर की महफिलों और छत पर होने वाली मुलाकातों की याद आने लगती है. 14 साल पुराना ये गाना अपने इश्किया अंदाज के लिए जाना जाता है और सालों बाद भी ये गाना अपने देशी अंदाज से लोगों का दिल जीत लेता है.
गुलजार के बोल और रेखा भारद्वाज की आवाज का जादू
हम बात कर रहे हैं साल 2014 में आई डेढ़ इश्किया फिल्म के गाने 'हमरी अटरिया पे' गाने की. इस गाने को खास बनाते हैं इसके बोल जिसको गलजार साहब ने लिथा और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो सुनने में पुराने जमाने की ठेठ बोली जैसे लगते हैं. इस गाने में प्रेमिका अपने पिया के आने का इंतजार करती नजर आती है. सजना-संवरना, दीये जलाना और महफिल सजाना, इन सबके बीच उसके मन में प्रेमी से मिलने की बेचैनी भी दिखाई देती है. गुलजार के बोल, विशाल भारद्वाज का संगीत और रेखा भारद्वाज की आवाज ने इस गाने के मिजाज को और खास बना दिया. गाने में ठहराव और शरारत दोनों ही सुनाई देते हैं. इसके संगीत में लोकगीत की मिठास और ठहराव दोनों ही महसूस होता है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें: पति की धमकी, पत्नी की जिद और बना बॉलीवुड का यादगार गाना, 53 साल बाद भी लता मंगेशकर की आवाज में सुपरहिट
माधुरी दीक्षित के डांस ने जीता दिल
ये गाना साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'डेढ़ इश्किया' का है, अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी ने अभिनय किया था. फिल्म को प्रोड्यूस विशाल भारद्वाज और रमन मारू ने किया था. फिल्म के गाने हमरी अटरिया पे में माधुरी दिक्षित और हुमा कुरैशी नजर आती हैं. माधुरी की अदाओं और हुमा के डांस ने इस गाने को और खास बना दिया है. फिल्म की कहानी में रोमांस के साथ धोखे, रहस्य और साजिश का भी अहम हिस्सा है.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
साल 2014 में 10 जनवरी को फिल्म 'डेढ़ इश्किया' रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स ने पसंद किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन फिल्म के गानों को लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म का गाना 'हमरी अटरिया पे' आज भी उन गानों में शामिल है, जिनकी खासियत सिर्फ धुन नहीं, बल्कि उनके बोल और गायकी भी हैं. यह गाना याद दिलाता है कि इश्क को बयां करने के लिए बड़े-बड़े वादों की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी एक अटरिया और किसी के आने का इंतजार ही काफी होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं