इन दिनों दर्शकों के बीच फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का जादू बढ़-चढ़कर बोल रहा है. इस फिल्म में बाबा नीम करोली के जीवन की यात्रा दिखाई गई है. जिसको देखने के बाद फैंस और बाबा के भक्तों की आंखों से आंसू आ रहे हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. जहां इस फिल्म ने साउथ और बॉलीवुड की दिग्गज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. लेकिन फिल्म की कहानी और शानदार कंटेंट ने कमबैक किया और आज फिल्म हर किसी की पसंदीदा बनी हुई है. इस फिल्म की कास्ट काफी लंबी चौड़ी है, फिल्म के एक्टर्स के अलावा सिंगर और बाकी दूसरे लोग में फिल्म का प्रमोशन अपने-अपने क्षेत्रों में कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का गाना 'सियावर रामचंद्र की जय' को कंपोज करने वाले म्यूजिक डायरेक्टर धीरेंद्र मुल्कलवार (Dhirendra Mulkalwar) ने एनडीटीवी से बात करते हुए काफी कुछ कहा.
चमत्कारिक किस्से
म्यूजिक कंपोजर धीरेंद्र मुल्कलवार ने कहा कि फिल्म ने जिस तरीके से कमर्शियली सफलता पाई है. हम इसको एक तरीके से चमत्कार जैसा ही देखते हैं. एक दिलचस्प बात है कि मैं पिछले तीन-चार सालों से कैंची धाम जाने की सोच रहा था. मुझे पिछले साल जाने का मौका मिला. क्योंकि मैं कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने के लिए जा रहा था, लेकिन हमने पहले ही सोच लिया था कि इस बार कैंची धाम जरूर जाएंगे. जाने के मात्र 3 महीने बाद फिल्म डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी हनुमान चालीसा अनुष्ठान कर रहे थे. उन्होंने मुझे पाठ के लिए बुलाया. उस दिन उन्होंने मुझे बताया कि मैं यह फिल्म बना रहा हूं और आप इस फिल्म का म्यूजिक करेंगे? यह सुनते ही मैंने तुरंत हां कर दिया. मैंने उनको बताया कि मैं हाल ही कैंची धाम होकर आया हूं. उनके लिए भी यह सरप्राइज था, क्योंकि मुझे कुछ भी आईडिया नहीं था कि बाबा जी पर वह फिल्म बना रहे हैं. इसलिए शुरुआत चमत्कार जैसे ही हुई थी. जब धीरेंद्र से पूछा गया कि आप भी फिल्म की दूसरी कास्ट की तरह इसको चमत्कार ही मानते हैं क्या? इस बात पर म्यूजिक कंपोजर ने कहा कि लॉजिक पर विश्वास करने वाला इंसान हूं. लेकिन लॉजिक भी एक समय पर खत्म हो जाता है. जैसे एक समय तक हमने प्रयास किया और आप सफल नहीं हुए, जो कैलकुलेट करने वाला फैक्टर है, कभी-कभी उसमें आप फेल हो जाते हैं. क्योंकि आपके सोचने का दायरा खत्म हो जाता है. जो आपके हाथ में नहीं होता और वह अचानक हो जाती है, उनको आप चमत्कारी ही कहते हैं. फिल्म के कम बजट पर म्यूजिक कंपोजर ने कहा कि मैं विशाल चतुर्वेदी को पहले से जानता हूं. हमारी काफी अच्छी दोस्ती है. जब उन्होंने मुझे बताया कि वह यह फिल्म बना रहे हैं. तब मैंने हाल ही 'हां' बोल दिया. क्योंकि यह बाबा जी पर विषय था, मेरी भी यह पहली फिल्म है. मैंने विशाल जी से कहा कि आपके प्रोडक्शन हाउस जितना भी बजट हो, जो आपने तय किया होगा, वह आप मुझे आप बता देना, मैं उसी दायरे में रहकर काम करूंगा.
'मैं अपने क्षेत्र में प्रमोशन कर रहा'
जब धीरेंद्र से पूछा गया कि इस फिल्म के दूसरे सिंगर बढ़-चढ़कर प्रमोशन कर रहे हैं, आप बहुत कम दिखाई दे रहे हैं? इस बात पर कंपोजर ने कहा कि ऐसा नहीं है जो सिंगर जिस क्षेत्र में है, वो वहां अपने क्षेत्र में प्रमोशन कर रहा है. जैसे मैं विशाल चतुर्वेदी हमने काफी मीडिया हाउस को इंटरव्यूज दिए थे. फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है, इसलिए सब अपने-अपने जगहों पर काम कर रहे हैं. क्योंकि एक साथ सभी का एक साथ रहना काफी मुश्किल है. जैसे मैं नागपुर हूं तो मैं यहां आकर प्रमोशन किया था. मैं इतना कह सकता हूं हर कोई व्यक्तिगत अपना सहयोग दे रहा है. जब कंपोजर से पूछा गया कि हनुमान अंश 2 में भी आपका म्यूजिक सुनाई देगा क्या? इस बात पर धीरेंद्र ने कहा कि फिल्म आएगी या ना आएगी, अभी मैं इस बारे पर कुछ भी नहीं कह सकता. बस इतना कह सकता हूं कि मैं कैंची धाम गया था और मुझे यह फिल्म मिल गई. यह भी मैं बाबा जी के ऊपर छोड़ रहा हूं कि मैं हनुमान अंश 2 में काम करूंगा या नहीं, वह भी आने वाले समय में पता चलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं