Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर अपने आठवें हफ्ते में है और इसकी रफ्तार कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. 54 दिनों के बाद फिल्म ने भारत में 311.66 करोड़ की नेट कमाई की है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 368.21 करोड़ हो चुका है. सैक्निलक पर दिए आंकड़ों के मुताबिक 54वें दिन 'हनुमान अंश' ने 3,658 शो से 2.38 करोड़ की कमाई की. इससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 38.75 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 404.25 करोड़ हो गया है.
वीकडेज में भी 'हनुमान अंश' की कमाई में कोई खास कमी नजर नहीं आती है. पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.08 करोड़ की कलेक्शन की थी. फिल्म की बंपर सफलता दिखाती है कि किस तरह ऑडियंस का प्यार और सोशल मीडिया रिव्यू फिल्म के लिए गेम चेंजर साबित हुए. फिल्म का दूसरा हफ्ता भी धीमा ही रहा था और कमाई कुल 40 लाख रही लेकिन तीसरे हफ्ते उछाल सीधे 10.40 करोड़ की थी. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ कमाए, उसके बाद 90.25 करोड़ (5वें हफ्ते में) और 80.25 करोड़ (छठे हफ्ते में) कमाए. सातवें हफ्ते में इसने 44.80 करोड़ कमाए और कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है. शुरुआत में फिल्म को बहुत ज्यादा दर्शक नहीं मिले थे. लेकिन जिन लोगों ने इसे देखा, उन्होंने इसके बारे में बात करना शुरू कर दिया.

फिल्म का टॉपिक भी इसे एक खास तरह के दर्शक वर्ग से जोड़ता है. नीम करोली बाबा के भारत और विदेशों में बहुत सारे फॉलोअर्स हैं. उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म उन दर्शकों को जोड़ सकती है जो शायद मेन स्ट्रीम की बॉलीवुड फिल्मों के नियमित दर्शक न हों. डॉ.विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी 'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल डिवोशनल ड्रामा है. यह फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बेस्ड है जिसमें नीम करौली बाबा के जीवन की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद लीड किरदारों में हैं. 21 साल की अनुप्रिया नागर इस फिल्म की सबसे कम उम्र की महिला प्रोड्यूसर्स में से एक हैं. उन्होंने नीम करोली बाबा के आशीर्वाद में अपने भरोसे के कारण फिल्म के कुल इन्वेस्टमेंट का एक-तिहाई हिस्सा लगाया है.
यह भी पढ़ें: कुमार सानू और अल्का याग्निक की दिलकश आवाज, 33 साल पुराना गाना, गर्लफ्रेंड ने इशारों में पूछे थे ये 6 सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं