विज्ञापन

रेणुका पंवार का 6 साल पुराना वो गाना जिसने यूट्यूब पर रचा इतिहास, 52 के नंबर ने सॉन्ग को बनाया सुपरहिट, प्रांजल दहिया की परफॉर्मेंस एवरग्रीन

रेणुका पंवार का छह साल पहले एक गाना आया था जिसने यूट्यूब पर इतिहास रच दिया था. इस हरियाणवी गाने में 52 नंबर का अहम योगदान था और प्रांजल दहिया की परफॉर्मेंस का कमाल.

रेणुका पंवार का 6 साल पुराना वो गाना जिसने यूट्यूब पर रचा इतिहास, 52 के नंबर ने सॉन्ग को बनाया सुपरहिट, प्रांजल दहिया की परफॉर्मेंस एवरग्रीन
हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार का धांसू गाना जिसके बिना अधूरी है पार्टियां
youtube
नई दिल्ली:

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का नाम तो सुना ही होगा. अगर नहीं तो हम आपको बताए देते हैं. रेणुका वो हरियाणवी सिंगर हैं जिनके नाम सबसे तेजी के साथ यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यू का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड है. जी हां, एकदम सही. ये रिकॉर्ड ना तो यो यो हनी सिंह के नाम दर्ज है और ना ही बादशाह के. इस रिकॉर्ड को बनाया है रेणुका पंवार ने. जिस गाने से उन्होंने ये रिकॉर्ड कायम किया वह गाना है '52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman Song).' इस हरियाणवी सॉन्ग की ऐसा लोकप्रियता रही है कि ये शादी ब्याह से लेकर हर पार्टी की शान बन गया था. आइए जानते हैं इससे जुड़ी कहानी क्या है.

छह साल पहले आया था रेणुका पंवार का गाना

रेणुका पंवार का '52 गज का दामन' हरियाणवी गाना 2 अक्तूबर 2020 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. दिलचस्प यह कि लगभग 254–255 दिन बाद यानी जून 2021 में इस वीडियो नए 100 करोड़ यानी एक अरब व्यूज का आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया. उस वक्त दावा किया गया था कि सभी भाषाओं और विधाओं को मिलाकर यह एक अरब तक पहुंचने वाला सबसे तेज भारतीय ट्रैक है. आज छह साल बाद भी ये गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. इस समय इसके व्यूज 179 करोड़ यानी 1.79 अरब हैं. इसके आगे सिर्फ 'हनुमान चालीसा' और 'लहंगा' सॉन्ग ही हैं. 

यह भी पढ़ें: 60 साल पुराना शारदा का वो गाना जिसने हिला डाला था लता-आशा का स्टारडम, 'तितली' गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फिल्मफेयर को बदलना पड़ा सिस्टम

'52 गज का दामन' का म्यूजिक और कम्पोजिशन अमन जाजी के हैं, बोल मुकेश जाजी के. इसके वीडियो में प्रांजल दहिया और अमन जाजी नजर आए. वीडियो के निर्देशक साहिल संधू हैं. इस गाने में दिखाी गई कहानी बहुत ही पारंपरिक है और इसके बोल इस बात का इशारा भी कर देते हैं: 

52 गज का दामण, पहर मटक चालूंगी
52 गज का दामण, पहर मटक चालूंगी
गांम में होवेगा आज खुड़का, जुत्ती मड़कण आली पहरूं
छिड़ेगी बहुआ में तकरार, जब मैं हवा की तरीआ लहरूं
सोने की गुत्थी, गले में हार डालूंगी

रेणुका पंवार, खेकड़ा से यूट्यूब तक

रेणुका पंवार का जन्म 29 अप्रैल 2002 को उत्तर प्रदेश के बागपत के खेकड़ा में हुआ. रेणुका ने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2017–18 में 'सुन सोनियो' और 'थारी भाभी' जैसे गानों से हुई. '52 गज का दामन' रिलीज के समय उनकी उम्र 19 साल थी. इस गाने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई. इसके बाद चटक मटक, ऊंची हवेली और कबूतर गाने भी खूब पसंद किए गए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renuka Panwar, 52 Gaj Ka Daman, Haryanvi Song, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com