विज्ञापन

उदित नारायण, सोनू निगम, अलका याज्ञनिक के 9 गाने और सभी सुपरहिट, 24 साल पुरानी फिल्म में दो सौतेली बहनों को हुआ एक ही शख्स से इश्क, साउंडट्रैक एवरग्रीन

24 साल पहले एक फिल्म आई थी. जिसमें 9 गाने थे और सभी सुपरहिट. उदित नारायण, सोनू निगम, अलका याज्ञनिक और सोनू निगम की आवाज ने तो धूम ही मचाकर रख दी थी. कहानी थी दो सौतेली बहनों की जिन्हें एक ही शख्स से हुआ था प्यार.

उदित नारायण, सोनू निगम, अलका याज्ञनिक के 9 गाने और सभी सुपरहिट, 24 साल पुरानी फिल्म में दो सौतेली बहनों को हुआ एक ही शख्स से इश्क, साउंडट्रैक एवरग्रीन
2002 में आई दो सौतेली बहनों की कहानी, 9 गानों ने बनाया सुपरहिट
youtube
नई दिल्ली:

1990 के दशक से लेकर 2000 तक उदित नारायण, कुमार सानू, अलका याग्निक, सोनू निगम और कविता कृष्णमूर्ति जैसे सिंगर्स का राज था, जिनके गानों ने इस दौर को और भी खूबसूरत बना दिया. लेकिन क्या आप इन सिंगर्स के गानों वाली उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जो 2002 में रिलीज हुई थी. कहानी थी दो सौतेली बहनों की, जिनका प्यार सगी बहनों से भी बढ़कर था. लेकिन इसमें आ गया एक लड़का, जिससे दोनों बहनें दिल लगा बैठी. लेकिन आखिर में वो प्यार किसके नसीब आया. आइए आपको बताते हैं उस फिल्म के बारे में, जिसके 9 के नौ गानों को आज भी फैंस बार बार सुनना पसंद करते हैं. 

दो सौतेली बहनों के बीच आया प्यार की कहानी

हम बात कर रहे हैं साल 2002 में आई फिल्म दिल है तुम्हारा की, जिसकी कहानी शालू (प्रीति जिंटा) और निम्मी (महिमा चौधरी) की है, जो सौतेली बहनें होती हैं. लेकिन सगी बहनों जैसा प्यार करती हैं. हालांकि दोनों की जिंदगी में देव आता है, जिसे शालू से प्यार होता है. लेकिन बहन के लिए शालू अपना प्यार कुर्बान करने की सोचती है. वहीं आखिर में जब निम्मी को पता चलता है तो वह शालू और देव को एक कर देती है. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम, 5 गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत 

दिल है तुम्हारा में दिग्गज सिंगर्स की आवाज

दिल है तुम्हारा के सुपरहिट ट्रैक को नदीम श्रवण ने कंपोज किया था. जबकि लिरिक्स समीर ने लिखे थे. वहीं अलका याग्निक, कुमार सानू, उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति, सोनू निगम, शान, सारिका कपूर और तौसीफ अख्तर ने आवाज दी थी. फिल्म के 20,00,000 यूनिट बिके थे. वहीं साल की छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम थी. 

 दिल है तुम्हारा के 9 के नौ गाने सुपरहिट

185 मिनट की फिल्म में 43:39 मिनट के गाने थे, जो इस प्रकार हैं...

दिल लगा लिया मैंने (उदित नारायण और अलका याग्निक)
दिल है तुम्हारा (कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक)
छाया है जो दिल पे (कविता कृष्णमूर्ति और शान)
चाहे जुबां (सोनू निगम और अलका याग्निक)
कसम खाके कहो (कुमार सानू और अलका याग्निक)
मोहब्बत दिल का सुकून (कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक)
ओ साहिबा ओ साहिबा (कविता कृष्णमूर्ति और सोनू निगम)
कभी हंसना है कभी (तौसीफ अख्तर)
बेताबी का खामोशी का (सारिका कपूर) 

इन गानों को आज तक पसंद किया जाता है. वहीं 2026 में भी दिल है तुम्हारा के सभी गानों को लोग अपने प्लेलिस्ट में एड करते हैं. 

ये भी पढे़ं- 25 साल पुराना गाना, कॉलेजों में खूब हुआ पॉपुलर, 21 मिक्स बने लेकिन रफ टाइटल ट्रैक ने बनाई जगह, शंकर महादेवन की आवाज में कल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dil Hai Tumhaara Song, Dil Hai Tumhaara, Hindi Song, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com