विज्ञापन

यूपी के मऊ के कंटेस्टेंट ने गाया कुमार सानू का 33 साल पुराना गाना, खुद स्टेज पर आ गए 90s मैलोडी किंग, फैंस हुए मंत्रमुग्ध

उत्तर प्रदेश के मऊ से आए दुर्गेश कुमार ने अपनी सिंगिंग से फैंस का दिल जीत लिया. वहीं कुमार सानू के साथ 90 के दशक का ब्लॉकबस्टर गाना गाकर फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया.

यूपी के मऊ के कंटेस्टेंट ने गाया कुमार सानू का 33 साल पुराना गाना, खुद स्टेज पर आ गए 90s मैलोडी किंग, फैंस हुए मंत्रमुग्ध
उत्तर प्रदेश के मऊ से आए लड़के ने कुमार सानू का जीता दिल
नई दिल्ली:

सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा 2026 का लेट्सट सीजन आ गया है, जो 19 सितंबर से जी टीवी और जी 5 पर स्ट्रीम हो रहा है. शो में देश के अलग अलग शहरों से कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. वहीं हाल ही में उत्तरप्रदेश के मऊ से एक कंटेस्टेंट ने आकर ऐसा समा बांधा कि खुद कुमार सानू भी स्टेज पर अफनी गायकी का हुनर दिखाने आ गए. दरअसल, वीडियो में कुमार सानू का 33 साल पुराना गाना गाते हुए एक लड़का नजर आ रहा है, जिसकी आवाज ने होस्ट ही नहीं जजों का भी दिल जीत लिया और खुद कुमार सानू अपना गाने स्टेज पर आ गए. 

कुमार सानू के साथ गाया गाना

वीडियो में उत्तरप्रदेश के मऊ के दुर्गेश यादव नजर आ रहे हैं, जो स्टेज पर अपने हार्मोनियम के साथ आते हैं और जजों को गजल सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इसके बाद होस्ट जावेद अली पूछते हैं कि गजल के अलावा आप क्या गा सकते हैं. इसके बाद दुर्गेश कुमार कुमार सानू का 1993 में आई दामिनी फिल्म का 33 साल पुराना गाना गाते हैं. 

एक यूजर ने लिखा, पुराना सा रे गा मा पा वापस आ गया है. दूसरे यूजर ने लिखा, वाह क्या बात है. कितनी अमेजिंग वॉइस है. तीसरे यूजर ने लिखा,सानू दा बेस्ट हैं मैलोडी के लिए. चौथे यूजर ने लिखा, ओजी सिंगर के साथ स्टेज शेयर करना कितने गर्व की बात है. 

कुमार सानू के 33 साल पुराने गाने के बारे में 

ये जो गाना सा रे गा मा पा के कंटेस्टेंट ने गाया है वह दामिनी फिल्म का जब से तुमको देखा है सनम गाना है, जो 1993 में आई फिल्म का है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं कुमार सानू के गाने को खूब प्यार मिला था. 

ये भी पढ़ें- पांच गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत, दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Sanu, Sa Re Ga Ma Pa, Damini Movie, Kumar Sanu Song, Hindi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com