गौहर खान (Gauahar Khan) के अदाकारी के क्या कहने हैं. उनकी एक्टिंग और डांस दोनों ही जबरदस्त हैं. गौहर खान (Gauahar Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन अपनी तस्वीरें या डांस वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. उनके फैन्स भी उनके डांस वीडियो का इंतजार करते हैं. गौहर खान (Gauahar Khan) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह चटकारे लेते हुए गोल गप्पे खाती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
गौहर खान (Gauahar Khan) का यह वीडियो उनके पति जैद दरबार (Zaid Darbar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनके पति जैद दरबार (Zaid Darbar) भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, गोहर चटकारे लेते हुए गोल गप्पे खा रही हैं और उनके पति जैद उनका मुंह ताक रहे हैं. वीडियो में गौहर सारी पानी पूरी खा जाती हैं और जैद सिर्फ उनका मुहं देखते रह जाते हैं. बाद में जैद उनके हाथ से प्लैट छीन लेते हैं. जैद ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'अब क्या बोलू??? कितने पानी पुरी प्रेमी मेरे दर्द को महसूस कर रहे हैं ???' उनका यह मजेदार कॉमेडी वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. फैन्स उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जैद के खूब मजे ले रहे हैं.
उनके इस वीडियो पर अब तक 133 हजार लाइक और 805 कमेंट आ चुके हैं. बता दें, इससे पहले गौहर खान (Gauahar Khan) ने बादशाह (Badshah) और जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) के हालिया रिलीज सॉन्ग 'पानी पानी' (Paani Paani) पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उनके साथ जैद दरबार (Zaid Darbar) भी थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था. फैन्स द्वारा उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं