टीवी के फेमस शो 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhaana Saathiya) में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो के साथ-साथ उनके सिंगिंग वीडियो भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. फिलहाल अपने वो लेटेस्ट वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसमें वो नाक में नथ और लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो देख फैन्स असमंजस में बन गए हैं कि, आखिर देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) लाल लहंगे में क्यों नजर आ रही हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि, उन्होंने शादी कर ली है.
देवोलीना ने दुल्हन बन शेयर किया वीडियो
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि. देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee Video) ने नाक में बड़ी सी नथ, हाथों में कंगन और लाल कलर का सुंदर सा लेहंगा पहना हुआ है और आइने के सामने सजती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'Ae Re Sakhi' सॉन्ग सुनाई दे रहा है. इस वीडियो में देवोलिना बिलकुल दुल्हन जैसी सजी हुई नजर आ रही हैं. फैन्स भी उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर जानने की कोशिश कर रहे हैं कि, आखिर वो दुल्हन की तरह क्यों सजी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस सीरियल ने नजर आ रही हैं देवोलीना
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhaana Saathiya) में गोपी बहु के किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी. साथ ही वो बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. फिलहाल वो 'साथ निभाना साथिया' के सीजन 2 में भी गोपी का किरदार निभा रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उनके डांस और सिंगिंग वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं